Saharanpur child murder: दादा-दादी ने 5 महीने की मासूम के किया दिल दहलाने वाला काम, कांड देख सबका दिल कांपा

Rahul Jadaun 29 May 2025 07:42: PM 1 Mins
Saharanpur child murder: दादा-दादी ने 5 महीने की मासूम के किया दिल दहलाने वाला काम, कांड देख सबका दिल कांपा

Saharanpur child murder: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दादा-दादी और बुआ ने रिश्तों को कलंकित करने का काम किया है. इन लोगों ने हैवानियत का नंगा नाच करते हुए अपनी ही 5 महीने की मासूम पोती के गले को बेरहमी के साथ रेत डाला. सिर्फ इतना ही नहीं मासूम की जान लेने के बाद ये उसका खून से लथपथ शव बच्ची की मां के पास ही रख कर आ गए. ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले और इन लोगों पर कोई शक भी ना करे. लेकिन 5 महीने की नन्ही सी जान को मारने के पीछे वजह क्या थी इस बात का खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ.

बहू के फंसाने के लिए की हत्या

ये पूरा मामला सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले कुतुब कुसैनी गांव का है. जहां रहने वाला राजन केरल में नौकरी करता है. उसकी पत्नी अपनी नवजात बच्ची के साथ पति के घर पर ही रहती थी. बच्ची का नाम इशिका था. घटना की रात महिला अपनी बच्ची को लेकर सो रही थी, रात में जब मां गरही नींद में सो गई तो उसके सास-ससुर और ननद चुपचाप बच्ची को उठा कर ले जाते हैं, और ब्लेड से उसका गल रेत कर बेरहमी से उसकी हत्या कर डालते हैं. हत्या के बाद वो लोग शव को मां के पास ही रख देते हैं, जब पुलिस ने पूछा कि ये काम क्यों किया तो बताया कि उनको अपन बहू पर शक था, लंबे समय से दादा-दादी की बहू से अनबन चल रही थी, रिश्तों में तनाव इतना बढ़ चुका था कि इसीलिए उन लोगों ने बच्ची को मार डाला, ताकि उसकी मौत का आरोप बहू पर लगे, फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, जिस किसी ने भी इस घटना के बारे में सुना वो सब लोग हैरान हैं.

Saharanpur child murder Grandparents kill baby girl 5-month-old girl murdered Family crime in UP Baby Ishika murder case

Recent News