नई दिल्ली:दो दिनों में दो बार एक्टर सलमान खान की सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला सामने आया है, ईशा छाबड़िया नाम के मॉडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो सुबह 3 बजे सलमान के अपार्टमेंट में पहुंचती है, सुरक्षाबल पूछते है तो कहती है सलमान ने बुलाया है, वो घर तक पहुंचकर डोरबेल भी बजाती है, लेकिन सलमान जब इनकार करते हैं तो घरवाले पुलिस बुलाकर 36 साल की इस महिला को गिरफ्तार करवा देते हैं, जानकारी मिली है कि खार इलाके में 6 महीने पहले एक पार्टी में वो सलमान से मिली थी. इससे पहले छत्तीसगढ़ के जितेन्द्र नाम के व्यक्ति को भी पुलिस ने जबरन सलमान के घर में घुसने की कोशिश में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दो दिन में दो बार सलमान की सुरक्षा में सेंध ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
ईशा साल 2016 में मुंबई आई। 6 महीने पहले ही बांद्रा में शिफ्ट हुई। कन्नड़ फिल्मों में साइड रोल किए। कमर्शियल ऐड में काम करती है। 6 महीने पहले एक पार्टी में सलमान खान से मुलाकात हुई। 32 साल की ईशा ने अपार्टमेंट के गेट पर गार्ड से कहा: “चौथी मंज़िल पर जाना है।” हालांकि वो लिफ्ट से तीसरी मंज़िल पर उतरती है, फिर वापस पहली मंज़िल पर लौट आती है, जहां सलमान रहते हैं। फ्लोर पर मौजूद गार्ड को शक होता है। पुलिस बुलाई जाती है। पूछताछ होती है। अदालत में पेशी के दौरान उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया!