'आपकी फिल्म हनुमान अंश ने इतिहास रच दिया...' 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के फैन बने संजय दत्त

Amanat Ansari 12 Oct 2026 08:07 PM 1 Mins
'आपकी फिल्म हनुमान अंश ने इतिहास रच दिया...' 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के फैन बने संजय दत्त

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त ने ‘हनुमान अंश’ की सबसे कम उम्र की प्रोड्यूसर 21 साल की अनुप्रिया नागर की जमकर तारीफ की है. फिल्म रिलीज होने के दो महीने बाद संजय ने अनुप्रिया के साथ एक हैप्पी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''मैंने कई फिल्में आते-जाते देखी हैं और कुछ इतिहास बनते. लेकिन सिर्फ 21 साल की उम्र में आपने @hanumanansh के लिए जो हासिल किया है, वह वाकई काबिले-तारीफ है.''

संजय दत्त ने उनके जोश और जुनून की प्रशंसा करते हुए कहा, ''एक छोटी सी फिल्म को इतना बड़ा बनाने के लिए जुनून की जरूरत होती है. जिस तरह से आपने सभी के आशीर्वाद के साथ लोगों को एक साथ जोड़ा है, वह शानदार है! भगवान तुम्हें खुश रखे बच्चे. मुझे तुम पर बहुत गर्व है और मैं तुम्हारे सभी प्रोजेक्ट्स में हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा. तुम्हारी कहानी तो बस अभी शुरू हुई है.''

अनुप्रिया नागर ने संजय के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, ''संजय सर, इतनी शानदार सिनेमाई विरासत रखने वाले व्यक्ति की तरफ से कही गई आपकी बातें मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं. आपके आशीर्वाद और मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद.''

‘हनुमान अंश’ डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी बायोग्राफिकल डिवोशनल ड्रामा है, जो उनकी किताब ‘डिवाइन डिटूर दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित है. फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन पर केंद्रित है. 67 दिनों में फिल्म ने भारत में कुल ₹394.97 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

Sanjay Dutt Hanuman Ansh Anupriya Nagar Hanuman Ansh Director

Recent News