सायोनी घोष का ताजा विवादित बयान... TMC में आक्रामक तेवर जारी

Amanat Ansari 15 May 2026 10:31: PM 1 Mins
सायोनी घोष का ताजा विवादित बयान... TMC में आक्रामक तेवर जारी

Trinamool Congress leader Saayoni Ghosh viral video: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद तृणमूल कांग्रेस की युवा नेता सायोनी घोष का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मीडिया से सायोनी से ऑन-कैमरा बातचीत की. उन्होंने बताया कि वे पार्टी की अंदरूनी बैठक में शामिल होने आई थीं. सायोनी ने कहा कि ये इंटरनल मीटिंग है. हमारी नेत्री ममता बनर्जी ने हमें गाइडलाइंस दी हैं.

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस डरने वालों की पार्टी नहीं है. ममता बनर्जी शेरनी हैं, फाइटर हैं. वो पहले भी थीं और आगे भी रहेंगी. सायोनी घोष ने चुनाव परिणाम को 'जनता का मैनडेट' मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने दावा किया कि ये वोट चोरी का मैनडेट है. इसमें चुनाव आयोग भी शामिल है. दिन-दहाड़े जो कुछ हुआ, उसे पूरे देश के लोग देख रहे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी पहले सुप्रीम कोर्ट गई थीं और अब हाईकोर्ट गई हैं. हाईकोर्ट के TMC कार्यकर्ताओं को सुरक्षित आवागमन देने के आदेश को उन्होंने पार्टी की जीत बताया.

कौन हैं सायोनी घोष?

  • जन्म: 1993, कोलकाता
  • पढ़ाई: साउथ पॉइंट हाई स्कूल और कलकत्ता यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन
  • शुरुआत: स्कूल-कॉलेज से नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टीवी एंकरिंग और अभिनय
  • राजनीतिक प्रवेश: 2021 विधानसभा चुनाव से पहले TMC में शामिल हुईं
  • चुनाव: आसनसोल से 2021 में हार, जाधवपुर से 2024 लोकसभा चुनाव में जीत

पहले के विवाद  

  • 2021 में त्रिपुरा में ‘खेला होबे’ नारा लगाने पर गिरफ्तारी 
  • 2023 में भर्ती घोटाले की जांच में ED के सामने 10 घंटे पूछताछ

सायोनी पहले ही कह चुकी हैं कि अगर TMC हार भी जाए तो वे कभी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगी. उनका इशारा था कि वे ‘चड्ढा-चड्ढी’ नहीं हैं. बीजेपी सरकार बनने के बावजूद सायोनी घोष तृणमूल कांग्रेस में बनी हुई हैं और विपक्षी तेवर के साथ हमले जारी रखने का संकेत दे रही हैं. उनका यह बयान TMC कार्यकर्ताओं में जोश भरने और बीजेपी पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

Saayoni Ghosh Saayoni Ghosh Video Saayoni Ghosh News Saayoni Ghosh Video Viral

Recent News