आखिरकार, एनडीए ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की सीटों के बंटवारे की आधिकारिक घोषणा कर दी है. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी: 68, आजसू: 10, जेडीयू: 2 और लोजपा: 1 सीट पर चुनाव लडे़गी. बता दें कि झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है.
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होगा, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा. झारखंड में दिसंबर 2024 तक 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने की उम्मीद है.
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार के नेतृत्व में ईसीआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने 24 सितंबर को रांची में झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव तैयारियों की गहन समीक्षा की, जिसमें केंद्रीय और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों को धन बल के प्रभाव पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया। 2019 के चुनावों में, झारखंड में पाँच चरणों में मतदान हुआ था, जबकि महाराष्ट्र में सिर्फ़ एक चरण में मतदान हुआ था.