अमरावती में सैकड़ों नाबालिगों का यौन शोषण! मुंबई-पुणे ले जाकर बनाए 350 अश्लील वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

Amanat Ansari 14 Apr 2026 09:44: PM 1 Mins
अमरावती में सैकड़ों नाबालिगों का यौन शोषण! मुंबई-पुणे ले जाकर बनाए 350 अश्लील वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का एक बहुत गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने सैकड़ों नाबालिग लड़कियों को प्रेम के जाल में फंसाया, उनके साथ शारीरिक शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया.

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने करीब 180 नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाया और उनके 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो तैयार किए. इन वीडियो के आधार पर लड़कियों को धमकाकर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश भी की गई. आरोपी ने उर्दू भाषा में व्हाट्सएप और स्नैपचैट पर अलग-अलग ग्रुप बनाकर इस पूरे काम को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया.

लड़कियों को मुंबई और पुणे जैसे शहरों में ले जाकर भी यह सब किया गया. यह मामला BJP सांसद डॉ. अनिल बोंडे की शिकायत पर सामने आया. उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को विस्तृत ज्ञापन सौंपा और मांग की कि तुरंत SIT गठित कर कड़ी कार्रवाई की जाए. सांसद ने चेतावनी भी दी कि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे एसपी कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन करेंगे.

मुस्लिम समाज के कुछ युवाओं ने भी पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि पूरे समुदाय की बदनामी न हो. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम मोहम्मद अयाज उर्फ अयान मोहम्मद तनवीर बताया जा रहा है. वह परतवाड़ा का रहने वाला है.

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. अब यह जांच की जा रही है कि क्या आरोपी ने ये वीडियो अपने अन्य साथियों या किसी बड़े गिरोह के साथ शेयर भी किए थे. साइबर टीम सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की भी जांच कर रही है. अदालत ने आरोपी को 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

कुछ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स और वीडियो में आरोप है कि आरोपी AIMIM पार्टी से जुड़ा रहा है और पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों तथा असदुद्दीन ओवैसी की सभाओं से भी उसका संबंध दिख रहा है. हालांकि, पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है. मामला अभी जांच के शुरुआती चरण में है और पुलिस आगे की पड़ताल कर रही है.

Amravati girl blackmail Amravati news Mohammad Ayaz Paratwada

Recent News