कहते हैं पैसे से हर सपने पूरे नहीं होते, आज शाहरूख खान के पास हजारों करोड़ की संपत्ति है, लेकिन उनका एक ऐसा सपना था, जिसे पूरा करने में आईसीसी चेयरमैन जयशाह ने उनकी भरपूर मदद की है, आईसीसी का नाम आते ही आप समझ गए होंगे कि मामला क्रिकेट से जुड़ा है, शाहरूख खान भी भारत में क्रिकेट से जुड़े हुए हैं, आईपीएल में उनकी एक टीम है, जिसका नाम है कोलकाता नाइट राइडर्स, लेकिन ये कहानी उस टीम से नहीं जुड़ी है, बल्कि इंडिया के बाहर भी शाहरूख कान की एक टीम है, जिसका नाम है लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स...जिसका स्टेडियम सिर्फ 100 दिनों में बनकर तैयार हुआ है, उसका वीडियो पोस्ट करते हुए शाहरूख खान ने लिखा
What started as a dream… turns into reality today.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 1, 2026
Welcoming you all to the Knight Riders Cricket Ground, LA.
A place built not just for sports but also entertainment and for families… and memories that last forever.
Special thanks to Jaybhai who has been too kind through… pic.twitter.com/5WEBSEHyOh
जो एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है. आप सभी का LA के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में स्वागत है. यह जगह सिर्फ खेल के लिए ही नहीं, बल्कि मनोरंजन और परिवारों के लिए भी बनाई गई है और ऐसी यादों के लिए जो हमेशा साथ रहेंगी. जयभाई का खास शुक्रिया, जो इस सफर में बहुत मददगार रहे हैं. संजोग गुप्ता का भी शुक्रिया, जिन्होंने इतना सहयोग दिया. यह LA के लिए, दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए और नाइट राइडर्स परिवार के लिए है. पर्पल और गोल्ड पर भरोसा रखें. LA नाइट राइडर्स के होम ग्राउंड में आपका स्वागत है.
जिसके जवाब में कई लोगों ने शाहरूख खान पर प्यार जताया, तो वहीं अमेरिका में बना ये स्टेडियम ये इशारा कर रहा है कि अमेरिका भी अब क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम कमा सकता है, कुछ साल पहले तक अमेरिकी क्रिकेट टीम काफी दूर हुआ करती थी, लेकिन ट्रंप के दौर में कुछ ऐसी तस्वीरें निकलकर सामने आई, जिसके बाद अमेरिकी टीम वर्ल्ड कप तक पहुंच गई, और अब वहां घरेलू क्रिकेट को भी काफी हद तक बढ़ावा मिलने लगा है. ट्रंप और धोनी की मुलाकात की तस्वीर भी तब-तब बेहद चर्चा में रहती है, जब-जब अमेरिका में क्रिकेट की बात होती है...