ऋषभ पंत का ऐतिहासिक धमाका! WTC में सबसे ज्यादा रन बनाकर रचा इतिहास, दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Rahul Jadaun 24 Aug 2026 02:33 PM 1 Mins
ऋषभ पंत का ऐतिहासिक धमाका! WTC में सबसे ज्यादा रन बनाकर रचा इतिहास, दिग्गजों को छोड़ा पीछे

कोलंबो: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने अपनी दिलेरी और आक्रामक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। पहले दिन गंभीर चोट लगने के बावजूद पंत ने दूसरी सुबह मैदान पर वापसी की और 89 गेंदों पर 6 चौके व 2 छक्कों की मदद से 63 रनों की यादगार पारी खेली। इस पारी के दम पर पंत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

कप्तान शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

ऋषभ पंत ने 42 टेस्ट मैचों में 42.11 की औसत से 2948 रन बनाकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल (2917 रन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। WTC में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों के आंकड़े:

  • ऋषभ पंत: 2948 रन (42 टेस्ट)

  • शुभमन गिल: 2917 रन (42 टेस्ट)

  • रोहित शर्मा: 2716 रन (40 टेस्ट)

  • रवींद्र जडेजा: 2675 रन (50 टेस्ट)

  • विराट कोहली: 2617 रन (46 टेस्ट)

  • यशस्वी जायसवाल: 2588 रन (30 टेस्ट)

दर्द भूलकर मैदान पर उतरे, जुरेल संग रचा इतिहास मैच के पहले दिन लाहिरू कुमारा की तेज बाउंसर पंत के बाएं हाथ पर लगी थी, जिसके बाद वह सिर्फ 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। दूसरे दिन सारांश जैन के विकेट के बाद पंत दर्द निवारक पट्टी बांधकर उतरे और ध्रुव जुरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रनों की बहुमूल्य शतकीय साझेदारी की। श्रीलंकाई जमीन पर 7वें या उससे निचले विकेट के लिए भारत की यह महज दूसरी शतकीय पार्टनरशिप है (2015 में पुजारा-मिश्रा ने 104 रन जोड़े थे)।

इस जुझारू साझेदारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 400 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कोलंबो के इस मैदान पर जब भी किसी टीम ने पहली पारी में 400+ रन बनाए हैं, वह मुकाबला कभी नहीं हारी है।

#RishabhPant #INDvsSL #WTC #TeamIndia #CricketNews #IndianCricket #TestCricket #BCCI

Recent News