नई दिल्ली: भाजपा छोड़ चुके पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक पॉडकास्ट में खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि अब भाजपा उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘बुरा तानाशाह’ बताते हुए इस्तीफे की मांग कर दी.
वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त के साथ ‘इनसाइड आउट’ पॉडकास्ट में शहजाद पूनावाला ने कहा, “मैंने अब भाजपा छोड़ दिया है. अब भाजपा मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती. ना बाल बांका कर सकती है, ना मुझे पैसा दे रही है… लेकिन मैं फिर भी पूरी ईमानदारी से कहूंगा कि भाजपा में फिर भी शर्म-लाज है. भाजपा बेशरम पार्टी नहीं है.”
उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा और मोदी जी, मैं एक नाकामी बताता हूं. वे एक बहुत बुरे तानाशाह हैं. मैं उन्हें इसमें 100 में से 0 नंबर देता हूं. मैंने मोदी जी कहा कि आप इस्तीफा दे दो. आप फेलियर हो. ना उन्होंने इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी लगाई, ना अन्ना हजारे जैसे आंदोलनकारियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस चलाया…”
शहजाद ने जुलाई में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पत्र लिखकर यह फैसला सूचित किया था. पॉडकास्ट में उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी और पेपर लीक आंदोलन को लेकर भी भाजपा के रवैये पर बात की.
राहुल गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने 2009 से 2026 तक खुद में कुछ सुधार जरूर किए हैं, लेकिन उतना नहीं जितना जरूरी है. उन्होंने राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी की कमी बताई. शहजाद पूनावाला के इन बयानों से राजनीतिक हलकों में चर्चा छिड़ गई है.