शरद पवार की पार्टी में बगावत की आहट! 5 सांसद अजित पवार की NCP के संपर्क में?

Amanat Ansari 19 Jun 2026 02:36: PM 1 Mins
शरद पवार की पार्टी में बगावत की आहट! 5 सांसद अजित पवार की NCP के संपर्क में?

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में नया सियासी भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के 5 सांसद अजित पवार की NCP से संपर्क में बताए जा रहे हैं. सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है कि बड़े स्तर पर बगावत की तैयारी चल रही है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, NCP-SP के कुछ सांसद एनसीपी (अजित पवार) गुट के संपर्क में हैं.

इन चर्चाओं में सांसद पार्थ पवार भी शामिल बताए जा रहे हैं. हालांकि, अभी तक किसी सांसद ने सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है. एनसीपी नेता धर्मराव बाबा आत्माराम ने एक चैनल से बातचीत में कहा, ''हमारी पार्टी मजबूत हो रही है. कई पूर्व सांसद और विधायक हमारे साथ जुड़ रहे हैं. अब कुछ और सांसद भी शामिल हो सकते हैं.''

शरद पवार अलर्ट मोड पर

इन अटकलों से चिंतित शरद पवार जल्द ही अपनी पार्टी के सांसदों के साथ अहम बैठक करने वाले हैं. बैठक में सांसदों की शिकायतें सुनकर पार्टी में एकता बनाए रखने की कोशिश की जाएगी.

लोकसभा में स्थिति

  • NCP (शरद पवार गुट): 8 सांसद
  • NCP (अजित पवार गुट): 1 सांसद

राज्यसभा में शरद पवार खुद सांसद हैं, जबकि अजित पवार गुट के पास 4 राज्यसभा सांसद हैं. यह खबर महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की अटकलों के साथ आई है, जिससे पूरे विपक्षी गठबंधन (महाविकास अघाड़ी) पर दबाव बढ़ गया है.

Sharad Pawar Shiv Sena Sharad Pawar NCP

Recent News