नशा छोड़ने कहने पर बेटे ने मां के सिर पर मारी गोली! खून से लथपथ मां को खुद एम्स पहुंचाया, फिर हुआ गिरफ्तार

Amanat Ansari 06 Jul 2026 05:35: PM 1 Mins
नशा छोड़ने कहने पर बेटे ने मां के सिर पर मारी गोली! खून से लथपथ मां को खुद एम्स पहुंचाया, फिर हुआ गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में नशे की लत के चलते एक बेटे ने अपनी मां को गोली मार दी. घटना विस्थापित कॉलोनी (गली नंबर 3) की है. रविवार रात आरोपी सुमित गौड़ (32 वर्ष) नशा करने जा रहा था, तो उसकी 63 वर्षीय मां ऊषा देवी ने उसे रोका.

गुस्से में आकर सुमित ने तमंचे से मां के सिर पर गोली मार दी. मां खून से लथपथ हो गईं. घटना के बाद आरोपी खुद ही घायल मां को AIIMS ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर ले गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया. मां की हालत नाजुक बताई जा रही है. IDPL पुलिस चौकी प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि सुमित नशे का आदी है.

आरोपी 12वीं पास है और कुछ महीनों से बेरोजगार था. पहले होटल में काम करता था. मां-बेटे के बीच नशे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था. पुलिस ने आरोपी को एम्स से ही गिरफ्तार कर लिया है. तमंचा भी बरामद कर लिया गया है.

Son Shoots Mother AIIMS rishikesh uttarakhand crime

Recent News