3 शहर, 4 पत्नियां और 14 कारनामे, FIR लिखने में पुलिस के भी कांपे हाथ!
ऐसी घटना जिस पर बनेगी फिल्म, सिनेमाघरों से पहले OTT पर होगी रिलीज?
कहीं यशस्विनी बनी विनाशिनी, तो कहीं प्रगति ने छीना परिवार का ‘विकास’!
क्या लड़कों के लिए शादी नहीं है सेफ, क्या कहते हैं स्वामी प्रेमानंद महाराज?
नई दिल्ली: साल 1978 में एक फिल्म आई थी, नाम था- पति, पत्नी और वो, जिसमें पति-पत्नी के बीच एक दूसरी लड़की की एंट्री होती है और परिवार बिखरने की कगार पर पहुंच जाता है. इस फिल्म को लोगों ने इतना पसंद किया कि 41 साल बाद साल 2019 में इसी नाम की दूसरी फिल्म बनी. लीड रोल में थे कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडेय और भूमि पेडनेकर. यहां भी कहानी कुछ ऐसी ही थी, जहां पति अपनी पत्नी के अलावा दूसरी लड़की से करीबियां बढ़ाता है.
अब इसकी सिक्वल आने वाली है, जिसमें कहानी उल्टी हो सकती है, क्योंकि बीते कुछ महीनों में देश के तीन अलग-अलग शहरों से 4 ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसने हर लड़के के सामने ये सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या शादी के 7 फेरे लेना अब सेफ नहीं है. इस सवाल के जवाब में प्रेमानंद महाराज क्या कहते हैं? समाज इसे लेकर क्या सोचते हैं, ये भी आपको बताएंगे, लेकिन उससे पहले जरा उन 4 पत्नियों के कारनामे सुनिए, जिसकी एफआईआर लिखते वक्त पुलिस के भी हाथ कांपे होंगे, क्योंकि पुलिस भी एक इंसान ही है.
नंबर 1- रविता, जगह- मेरठ का अकबरपुर सादात गांव: 13 अप्रैल 2025 को उसके पति अमित कश्यप की चारपाई पर लेटी तस्वीर सामने आती है. नीचे सांप था, लोगों को लगा सांप काटने से इसकी मौत हो गई. रविता ने पुलिस को भी यही बताया, पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला उसकी बॉडी में सांप का जहर नहीं है, बल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड अमरदीप के साथ मिलकर रविता ने पूरा खेल रचा. पुलिस पकड़ न पाए, इसके लिए 1 हजार रुपये में सांप खरीदकर रखवा दिया था. ये वो कहानी थी जिसने सबको झकझोर कर रख दिया. हर कोई यही कह रहा था अभी ड्रम वाले सदमे से उबरे भी नहीं कि सांप वाली कहानी आ गई, पर दूसरी घटना और हैरान करने वाली है.

पत्नी नंबर 2- 19 साल की यशस्विनी, जगह- बेंगलुरू: 37 साल के लोकनाथ सिंह के साथ 3 साल तक रिलेशन में रही, फिर दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली. अपनी मां के साथ मिलकर यशस्विनी ने अपने पति को दुनिया से हटाने का प्लान बनाया, पूछताछ में पता चला वो उसकी मां को भी अपने साथ सोने पर मजबूर करना चाहता था. ऐसा व्यक्ति जिसने खुद से 18 साल छोटी लड़की से शादी की, और फिर उससे ऐसी डिमांड रखी, ये सुनकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, पर तीसरी घटना इससे भी ज्यादा बड़ी है.

पत्नी नंबर 3- प्रगति यादव, जगह- औरैया: 5 मार्च 2025 को इसकी शादी मैनपुरी के दिलीप से होती है, लेकिन शादी के 15 दिन बाद ही ये अपनी मांग का सिंदूर खुद मिटा देती है, अपने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटा देती है, मुंह दिखाई में मिले पैसे से उसने 1 लाख रुपये की सुपारी दी. कुल 2 लाख में डील फाइनल हुई थी, लेकिन पूरा पैसा आरोपियों को मिल पाता, उससे पहले ही पुलिस की एंट्री हो जाती है, चौथी घटना तो आप सबकी जुबान पर होगी. जिसके बाद इस तरह के मामले तेजी से सामने आने लगे.

पत्नी नंबर 4- मुस्कान, जगह- मेरठ: लंदन में रहने वाला पति बर्थडे के लिए हिंदुस्तान आया था, लेकिन अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर मुस्कान ने बड़ी प्लानिंग रची, पहले उसे रास्ते से हटाया, फिर प्रेमी के साथ हनीमून मनाने चली गई. पर लौटते ही पकड़ी गई.

ऐसे में सवाल ये है कि क्या शादी अब सुरक्षित नहीं है, क्या बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तकक इन घटनाओं पर समाज को जागरूक करने के लिए कोई फिल्म बनेगी, क्योंकि घटनाएं झकझोर देने वाली हैं. प्रेमानंद महाराज कहते हैं शादी से पहले ही जिनके कई संबंध हों, वो एक के साथ निष्ठावान कैसे रह सकते हैं, सबको चाहिए कि अतीत को भूलाकर आगे कोई गलती न करने का प्रण लें, और धर्म के मुताबिक आचरण करें, जीवन जिएं. पर सवाल यही है कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी कैसे.