स्वामी प्रसाद मौर्य 10 जनपथ पहुंचे! राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज

Amanat Ansari 03 Oct 2026 02:31 PM 1 Mins
स्वामी प्रसाद मौर्य 10 जनपथ पहुंचे! राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा जोर पकड़ गई है. शनिवार को पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा, राजीव शुक्ला, राजेंद्र पाल गौतम और स्वामी प्रसाद मौर्य 10 जनपथ पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि वे अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर सकते हैं.

स्वामी प्रसाद मौर्य पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में थे. बाद में भाजपा में शामिल हुए, लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में चले गए. वे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री, सदन के नेता और विपक्ष के नेता रह चुके हैं. योगी आदित्यनाथ सरकार में श्रम, रोजगार और समन्वय के कैबिनेट मंत्री भी रहे.

दशकों तक बसपा, फिर भाजपा और कुछ साल सपा में रहने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (आरएसएसपी) बनाई थी. अब उनकी पार्टी के कांग्रेस में विलय की खबरें सामने आ रही हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्म 2 जनवरी 1954 को प्रतापगढ़ जिले के चकवाड़ में हुआ था. उनके 10 जनपथ पहुंचने और राहुल गांधी से संभावित मुलाकात से यूपी की सियासत में नया मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है.

Swami Prasad Maurya Janpath Rahul Gandhi Congress

Recent News