तमिलनाडु BJP में भूचाल! अन्नामलाई ने नितिन नवीन थमा दिया इस्तीफा, अब शुरू होगा 'अगला अवतार'?

Amanat Ansari 02 Jun 2026 03:42: PM 1 Mins
तमिलनाडु BJP में भूचाल! अन्नामलाई ने नितिन नवीन थमा दिया इस्तीफा, अब शुरू होगा 'अगला अवतार'?

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. भाजपा के आक्रामक चेहरे और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पांच पृष्ठों का विस्तृत त्यागपत्र सौंपा. इस्तीफा सौंपने के बाद अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और इसके तुरंत बाद चेन्नई के लिए रवाना हो गए. सूत्रों के मुताबिक, बैठक सौहार्दपूर्ण रही, जिसमें अन्नामलाई ने साफ कहा कि अब वह "अपना रास्ता खुद तय करेंगे".

अन्नामलाई के इस्तीफे की अटकलें पिछले कई महीनों से जोरों पर थीं. 2025 में उनकी जगह नैनार नागेंद्रन को तमिलनाडु भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद तनाव बढ़ गया था. उनके एआईएडीएमके के प्रति आक्रामक बयानों से गठबंधन की संभावनाएं भी प्रभावित हुईं. उनके समर्थक पहले से ही मदुरै और कोयंबटूर में बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर उन्हें "अगला अवतार" और "तमिलनाडु बचाओ" का नारा दे रहे थे.

आगे क्या प्लान है

अन्नामलाई ने अगले दो दिनों में अपना भविष्य और रुख पूरी तरह साफ करने की बात कही है. सूत्र बता रहे हैं कि वे जन आंदोलन शुरू करने की तैयारी में हैं, जो भविष्य में नई राजनीतिक पार्टी का रूप भी ले सकता है. तमिलनाडु में अभिनेता विजय के तेज उदय के बीच अन्नामलाई को द्रविड़ पार्टियों के बाहर का मजबूत विकल्प माना जा रहा है. अन्नामलाई 2020 में IPS छोड़कर भाजपा में आए थे और जल्दी ही तमिलनाडु के सबसे चर्चित और युवा अध्यक्ष बने. उनकी "एनकाउंटर" स्टाइल की राजनीति ने पूरे राज्य में धमाल मचा रखा था.

Tamil Nadu BJP Annamalai Nitin Naveen Annamalai resignation

Recent News