स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ में तनाव! कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शन पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन का भी हुआ इस्तेमाल

Amanat Ansari 15 Aug 2026 05:31 PM 1 Mins
स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ में तनाव! कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शन पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन का भी हुआ इस्तेमाल

चंडीगढ़: देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम मची हुई है, लेकिन चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई. सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

कौमी इंसाफ मोर्चा लंबे समय से जेल में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहा है. मोर्चे ने 15 अगस्त को पंजाब के गवर्नर हाउस का घेराव करने का ऐलान किया था, जिसके चलते चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. इस घेराव के एलान के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की गई थी.

एक्टिंग चीफ जस्टिस अश्वनी मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की बेंच ने कहा था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है. अदालत ने चंडीगढ़ प्रशासन और पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था न बिगड़े और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचे.

हाईकोर्ट ने सुरक्षा इंतजामों की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी. याचिकाकर्ता ने आशंका जताई थी कि मोर्चे के समर्थक चंडीगढ़ में प्रवेश कर कानून-व्यवस्था प्रभावित कर सकते हैं. फिलहाल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस की कार्रवाई के बीच इलाके में तनाव बना हुआ है.

handigarh protest Independence Day Qaumi Insaaf Morcha

Recent News