"गिरफ्तार कर लो, मैं तैयार हूं!" ममता बनर्जी का BJP को तीखा चैलेंज, धरने पर अड़ीं 'दीदी'

Amanat Ansari 02 Jun 2026 01:27: PM 1 Mins

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वह गिरफ्तारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन को लेकर ममता पूरी तरह अड़ी हुई हैं. ममता बनर्जी ने कहा, "मैं गिरफ्तार होने को तैयार हूं. जहां भी मुझे रोका जाएगा, मैं वहीं धरने पर बैठ जाऊंगी."

क्या है पूरा मामला?

  • पुलिस ने TMC को 2 जून को राशमोनी अवेन्यू पर धरना प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.
  • ममता बनर्जी ने फेसबुक पर जारी वीडियो में कहा कि TMC बिना माइक और स्टेज के शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी.
  • अगर कोलकाता में प्रदर्शन नहीं करने दिया गया तो यह प्रदर्शन दिल्ली में होगा.
  • उन्होंने दावा किया कि अब तक कम से कम 10 हजार TMC कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है.

BJP पर तीखा हमला

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा TMC को तोड़ने की साजिश रच रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है और टीएमसी विधायकों को धन-बल से तोड़ने की कोशिश की जा रही है. चुनाव में ईवीएम हैकिंग और गड़बड़ियों के जरिए TMC को हराया गया.

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन नहीं करने दिया गया तो वह दिल्ली जाकर INDIA गठबंधन की बैठक में भी शामिल होंगी. बता दें कि 6 जून को दिल्ली में कांग्रेस की अध्यक्षता में इंडिया गंठबंधन की बैठक होने वाली है.

TMC Mamata Banerjee Protest Bengal

Recent News