लखनऊ में मुठभेड़ के बाद 2 युवकों को किया गया गिरफ्तार

Global Bharat 20 Jun 2024 09:24 AM 1 Mins
लखनऊ में मुठभेड़ के बाद 2 युवकों को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एनकाउंटर की खबर सामने आ रही है. जानकारी मिली है कि पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो युवक को गिरफ्तार भी किया गया है. दोनों बदमाश लूट की इरादे से लॉन्ड्री व्यवसायी की दुकान में घुसे थे. व्यापारी के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी. लूट की वारदात 14 जून को अंजाम दिया गया था.

वहीं मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लग लग गई और वे बाइक से गिर गए. जानकारी मिली है कि दोनों बदमाशों को पास के लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.  

स्थानीय डीसीपी तेज स्वरूप ने बताया है कि 14 जून को लॉन्ड्री व्यवसायी की दुकान में घुसकर दोनों ने लूटपाट की थी. बदमाश ने व्यापारी और उसके नौकर को बंधक बना लिया था. घटना से जुड़े कुछ फुटेज पुलिस को मिले, जिसके बाद दोनों की पहचान की गई.

डीसीपी ने बताया कि सर्विलांस की मदद से गुरुवार सुबह दोनों का पता लगाया गया. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. इस दौरान दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. एडीसीपी शशांक सिंह ने बताया है कि जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Recent News