अयोध्या में जुटे 20 लाख भक्त, भारी भीड़ के चलते एक महिला सहित 2 लोगों की हुई मौत, रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु

Global Bharat 27 Jan 2025 04:07: PM 1 Mins
अयोध्या में जुटे 20 लाख भक्त, भारी भीड़ के चलते एक महिला सहित 2 लोगों की हुई मौत, रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु

अयोध्या: अयोध्या में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. करीब 20 लाख लोग रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने पहुंचे हैं. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारी भीड़ के चलते एक महिला दर्शनार्थी गिर पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई है. जानकारी मिली है कि मृतक महिला हरियाणा के सोणीपत की रहने वाली है. पुलिस उसे अस्पताल भी लेकर गई थी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं एक अन्य पुरुष की भी मौत होने की बात कही जा रही है, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. ये लोग महाकुंभ में स्नान करने के बाद अयोध्या आए थे.

बता दें कि उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ और अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. श्रद्धालु पहले प्रयागराज पहुंचकर आस्था के संगम में डुबकी लगा रहे हैं इसके बाद अयोध्या में हनुमान गढ़ी और राम मंदिर के दर्शन करने पहुंच रहे हैं.

बता दें कि 22 जनवरी 2024 को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. प्रधाअनमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देशभर से साधु-संत, वीवीआईपी, फिल्म स्टार, खेल जगत के सितारे पहुंचे थे. वहीं, वर्तमान में प्रयागराज में महाकुंभ लगा हुआ है. यहां पर 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है. कहा जा रहा है कि मौनी अमावस्या के दिन करोड़ों लोग मां गंगा में डुबकी लगाएंगे.

ayodhya ayodhya ram mandir ram mandir ayodhya crowd in ayodhya

Description of the author

Recent News