24 घंटे में UP के दो माफिया ढेर, 15 दिन में 30 एनकाउंटर से बवाल

Global Bharat 21 Jun 2024 04:50: PM 3 Mins
24 घंटे में UP के दो माफिया ढेर, 15 दिन में 30 एनकाउंटर से बवाल

पिछले 17 दिनों में योगी का अंदाज देखकर एक बात साफ हो गई है कि दिल का दर्द गुस्से में बदल गया है. जिन अपनों ने योगी की कुर्सी हिलाई उसका अंजाम ऐसा खौफ़नाक हो गया है कि पूरे UP में मई-जून में शिमला वाला मौसम हो गया है. भारत के इतिहास में कोई CM नहीं होगा, जिसकी पुलिस ने चिल्लर के भाव एनकाउंटर शुरू कर दिए हो.

4 जून की रात कुछ ऐसा हुआ योगी ने अधिकारियों के हाथ खोल दिए. 5 से 6 जून को यूपी के 13 जिलों में 16 एनकाउंटर हुए. इस दौरान जो माफिया जिस अड्डे पर सोया था, या तो वहीं ढेर कर दिया गया या पकड़ा गया. सबको लगा योगी किसी बात का बदला ले रहे हैं, लेकिन योगी ने साफ कहा, बदला नहीं बस बदलाव चाहिए. जिसके बाद 75 जिलों में एक साथ ऑपरेशन शुरू हुआ.

जिस जौनपुर को बाहुबली का गढ़ कहा जाता है, वहां सिंघम IPS अजयपाल शर्मा ने इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया, जहां बाहुबलियों की चलती थी, वहां पुलिस की वर्दी देख माफिया बिना चप्पल-जूता के भागने लगा. दुर्दांत माफिया प्रशांत सिंह ऊर्फ प्रिंस जिसे 7 सालों से यूपी पुलिस तलाश रही थी, उसे 7 मिनट में पुलिस ने ढेर कर दिया.

पुलिस की फाइल में न तो इसकी कोई फोटो थी न सुराग. थाने के सामने से गुजर जाता, तब भी पुलिस नहीं पकड़ पाती. लेकिन 4-5 जून की रात जौनपुर पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया कि प्रिंस उसमें फंसा तो निकल ही नहीं पाया.

एसपी अजयपाल शर्मा बताते हैं खेतासराय पुलिस टीम जब गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी, तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस को पुलिस ने मार गिराया.

इसके अगली सुबह यानी 6 जून को मुजफ्फरनगर में यूपी एटीएस ने बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर ऑपरेशन OTHER STATE शुरू किया और सवा दो लाख का बिहार का इनामी बदमाश नीलेश राय को बड़े ही नाटकीय अंदाज में मार गिराया गया.

उसके पास से कई पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद हुई. जांच में पता चला ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था. बता दें कि ये वही माफिया है, जो कभी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, लेकिन यूपी एसटीएफ की कस्टडी से नहीं भाग पाया. क्योंकि यहां बड़े-बड़े बाहुबली योगी की पुलिस के आगे या तो घुटना टेक देते हैं, या उनका हिसाब पूरा हो जाता है. 

बीते 15 दिनों में क्या-क्या हुआ

4 से 19 जून तक 139 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस एनकाउंटर में दो दुर्दांत बदमाश ढेर हुए हैं, जबकि 96 अपराधी घायल हुए हैं. भदोही के माफिया विजय मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने तगड़े सबूत जुटाए, कोर्ट ने सजा सुनाई. अब ख़बर है विजय मिश्रा पर अभी और शिकंजा कस सकता है, उसे जान का डर सता रहा है. विजय मिश्रा की दुश्मनी योगी से नहीं सीधा डीजीपी प्रशांत कुमार से है, अब वो भारी पड़ेगा.

विनय त्यागी हुआ गिरफ्तार 

मुजफ्फरनगर के 50 हजार के इनामी विनय त्यागी ऊर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया गया. कानपुर के सऊद अख्तर गैंग के शातिर अपराधी आसिफ ऊर्फ पप्पू स्मार्ट को अरेस्ट किया गया. अंबेडकरनगर के अजय सिंह ऊर्फ सिपाही गैंग के उत्कर्ष सिंह को STF ने गिरफ्तार किया. मुजफ्फरनगर के कुख्यात माफिया सुशील मूंछ की 4 हेक्टेयर जमीन पुलिस ने कुर्क की. अतीक के छोटे भाई अशरफ की बीवी जैनब फातिमा के 5 करोड़ के घर पर बुलडोजर चलाया गया.

आगे भी कार्रवाई रहेगी जारी

ये सारी कार्रवाई एक साथ ऐसे हुई, मानो सारी फाइल पुलिस के पास तैयार थी. बस आदेश मिलने की देरी थी. यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने साफ कर दिया है, हम सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस वाली नीति को हर हाल में लागू करेंगे, चाहे कोई माफिया कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस उसे सबक सीखाकर रहेगी.

CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

चाहे दिल्ली से फोन बजे या देहरादून से कोई कहे कि हमारे आदमी को छोड़ दो, योगी इस बार रुकने वाले नहीं हैं. योगी ने अधिकारियों को साफ कहा है CUG नंबर वाला फोन दिया है तो उठाना तभी जब जनता फोन करे और नहीं उठा पाओ तो कॉल बैक करो. बस ये ध्यान में रखो कि पैरवी सुनने का नहीं और माफिया को छोड़ने का नहीं.

Recent News