यूपी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, फाइनल हुई लिस्ट, गुलाबी फाइल लेकर योगी के पास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, जानिए किनका खुलेगा भाग्य

Global Bharat 11 Apr 2026 10:37: PM 2 Mins
यूपी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, फाइनल हुई लिस्ट, गुलाबी फाइल लेकर योगी के पास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, जानिए किनका खुलेगा भाग्य

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों हलचल तेज हो गई है. सत्ता के गलियारों में गुलाबी फाइल चर्चा का केंद्र बन गई है. बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे तो उनके हाथ में एक मोटी गुलाबी रंग की फाइल थी.  राजनीतिक सूत्रों की माने तो इस फाइल में संगठन से लेकर बोर्ड, निगम, आयोग और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार तक के नाम दर्ज हैं. कई लोगों का भाग्य इसी फाइल में कैद है.  

लखनऊ में हुई इस अहम बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे. करीब आधे घंटे तक चली इस मीटिंग को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी के आधार पर आने वाले दिनों में यूपी बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे और सत्ता में हिस्सेदारी की तस्वीर साफ हो सकती है. 

संभावित मंत्रियों का नाम

सूत्रों की मानें तो पार्टी प्रदेश संगठन की नई टीम के गठन को लेकर अंतिम चरण में पहुंच चुकी है,  इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय इकाइयों के नामों पर भी सहमति बननी है. इसके अलावा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के चयन को लेकर भी मंथन जारी है. संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को मौका देने की रणनीति पर काम किया जा रहा है.

निगम की नियुक्ति को लेकर चर्चा

इस पूरी प्रक्रिया में बोर्ड, निगम और आयोगों का गठन भी अहम भूमिका निभा रहा है. लंबे समय से इन पदों पर नियुक्तियों का इंतजार हो रहा था, ऐसे में अब यह संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इन पर अंतिम मुहर लग सकती है. इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश करेगी.

12 और 13 अप्रैल को बैठक करेंगे विनोद तावड़े

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी संगठन के पर्यवेक्षक विनोद तावड़े का 12 और 13 अप्रैल को लखनऊ दौरा भी काफी अहम माना जा रहा है. उनके आगमन के साथ ही संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर नामों को लेकर फीडबैक लिया जाएगा. माना जा रहा है कि वे प्रदेश नेतृत्व और अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर अंतिम सूची तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.  राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी इस गुलाबी फाइल में संभावित नाम शामिल हैं. अगर ऐसा होता है तो सरकार में नए चेहरों की एंट्री के साथ-साथ कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. 

UP Cabinet Expansion UP Minister List UP Minister Lucknow News UP Politics News यूपी मंत्रिमंडल विस्तार यूपी मंत्री लिस्ट यूपी मंत्री लखनऊ न्यूज यूपी राजनीति न्यूज

Description of the author

Recent News