अयोध्या जैसी पवित्र जगह पर ऐसा क्या हुआ, पूरा देश सुनकर हिल गया!

Global Bharat 31 Jul 2024 06:31: PM 2 Mins
अयोध्या जैसी पवित्र जगह पर ऐसा क्या हुआ, पूरा देश सुनकर हिल गया!

बीजेपी अयोध्या हारी तो कई लोग कह रहे थे, यहां अब गुंडागर्दी बढ़ जाएगी, लेकिन प्रभु राम की धरती पर ऐसा महापाप होगा कि पूरा देश हिल उठेगा, किसी ने सोचा भी नहीं होगा. सपा के एक नेता ने एक लड़की के साथ जो किया है, उसे सुनकर आपका भी दिमाग भन्ना जाएगा, पर यूपी पुलिस 30 घंटे तक एफआईआर नहीं लिखती. वो लड़की कहती है साहब, मैं मोईन खान के बेकरी के सामने से एक दिन गुज रही थी, तभी वो बोले बेटी टोस्ट घर ले जाओ, पहले उनके दुकान पर आती-जाती रहती थी, इसलिए उस दिन भी चली गई, जैसे ही अंदर गई, उनके नौकर राजू ने पकड़ लिया. दुकान के अंदर जाते ही मोईन खान ने मेरे साथ गलत किया. सामने खड़ा राजू फोन में वीडियो बना रहा था.

उसके बाद राजू ने भी वही किया, दोनों ने मुझे डराया कि ये वीडियो बाहर गया तो मुंह दिखाने लायक नहीं बचोगी, मैं चुपचाप घर आ गई. घर लौटकर इसने अपनी मां को भी कुछ नहीं बताया, पर दो महीने बाद जब पेट में दर्द हुआ तो मोईन खान की करतूतें बाहर आ गईं, जिसके बाद दोनों मां-बेटी मोईन के घर पहुंचते हैं. जहां वो दो हजार रुपये देकर कहता है, बेटी को दवा खिला दो, ये सब होता रहता है और साथ में ये भी कहा कि तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे और ये बात तब सच साबित होती दिखी.

जब मां न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची, वहां जाकर पता चला जिस थाने में खड़ी है वो मोईन खान के घर में है. साल 2012 से भदरसा चौकी उसके घर में ही चल रही थी, चूंकि मोईन खान सपा का स्थानीय नेता भी है और सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी भी हैं, इसलिए पुलिस एफआईआर दर्ज करने से बच रही थी, लड़की की मां 30 घंटे तक कभी इस थाने तो कभी उस थाने के चक्कर काटती रही.

आखिर में बात डीजीपी तक पहुंचती है, एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी होता है और उसके बाद मोईन खान की गिरफ्तारी भी होती है. लेकिन जब सपा सांसद अवधेश प्रसाद से इसे लेकर सवाल पूछा जाता है तो वो कहते हैं अभी मामला संज्ञान में नहीं है, अगर आरोपी किसी दूसरी पार्टी से जुड़ा होता तो शायद सपा नेता तख्तियां लेकर सड़कों पर उतर जाते. पर सवाल विरोध प्रदर्शन का नहीं बल्कि सवाल हिंदुस्तान की बहन-बेटियों की सुरक्षा का है.

मोईन खान जैसे लोग कहीं भी छिपे हो सकते हैं, जब वो टोस्ट के बहाने एक बिटिया को अपने घर बुलाकर इस तरह की हरकतें कर सकता है, तो सोचिए उसकी कुंडली में कितने काले पन्ने होंगे. ये खुलासा करना अब पुलिस का काम है, लेकिन सवाल ये है कि 30 घंटे तक एक मां-बेटी को योगीराज में क्यों दर-दर भटकना पड़ा? शायद सपा की सरकार होती तो मोईन खान की कलई भी नहीं खुल पाती, लेकिन योगी ने सदन में खड़े होकर साफ-साफ कहा है कि हमारी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं. योगी के इस बयान से उम्मीद है एक्शन तगड़ा होगा, मोईन खान के घर कभी भी बुलडोजर पहुंच सकता है. 

Recent News