बेटे के दोस्त के साथ संबंध बनाने वाली मेयर दोषी करार, प्लान-B में गर्भनिरोधक दवा, 10 साल की सजा!

Amanat Ansari 06 Mar 2026 08:06: PM 1 Mins
बेटे के दोस्त के साथ संबंध बनाने वाली मेयर दोषी करार, प्लान-B में गर्भनिरोधक दवा, 10 साल की सजा!

US Mayor's illicit relationship with a minor boy:  अमेरिका के लुइसियाना राज्य में डेरिडर शहर की 43 वर्षीय पूर्व मेयर मिस्टी रॉबर्ट्स को एक गंभीर यौन अपराध के मामले में दोषी ठहराया गया है. यह घटना जुलाई 2024 में उनके घर पर आयोजित एक पूल पार्टी के दौरान हुई थी, जहां उन्होंने अपने बेटे के 16 साल के नाबालिग दोस्त के साथ यौन संबंध बनाए.

अदालत में चली सुनवाई के दौरान जूरी ने मंगलवार को उन्हें दो गंभीर आरोपों में दोषी पाया. एक नाबालिग के साथ यौन संबंध (Carnal knowledge of a juvenile, जिसे statutory rape भी कहा जाता है) और दूसरा नाबालिग के साथ अभद्र व्यवहार (Indecent behavior with a juvenile). दोनों ही felony अपराध हैं.

पीड़ित लड़के ने गवाही में बताया कि पार्टी में भारी मात्रा में शराब पीने के कारण वह बीमार हो गया था और उल्टी भी हुई, लेकिन रॉबर्ट्स ने पूल के पास उससे छेड़छाड़ शुरू की, उसे चूमा और फिर ऊपर कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए. उस समय लड़का कानूनी रूप से सहमति की उम्र से कम था.

मुकदमे में रॉबर्ट्स के अपने दो बच्चों और भतीजे ने भी गवाही दी. उन्होंने पुष्टि की कि उन्होंने रॉबर्ट्स और लड़के को साथ देखा था, हालांकि उन्होंने घटना को सीधे नहीं देखा. एक गवाह ने यह भी सुना कि रॉबर्ट्स अपने बेटे से बहस कर रही थीं और कह रही थीं कि "उसके दोस्त ने यह किया है". इस मामले में रॉबर्ट्स पर नाबालिग के लिए गर्भनिरोधक (जैसे Plan B) मंगवाने का भी आरोप था. आरोप सामने आने के बाद जुलाई 2024 के अंत में उन्होंने मेयर पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था.

दोषसिद्धि के बाद सजा का फैसला 17 अप्रैल को होगा. पहले आरोप में अधिकतम 10 साल की जेल और दूसरे में 7 साल तक की सजा हो सकती है. जूरी ने सात दिनों की सुनवाई के बाद एक घंटे से भी कम समय में फैसला सुना दिया. फिलहाल रॉबर्ट्स जमानत पर बाहर हैं. यह घटना शहर की सियासत में बड़ा हलचल मचा चुकी है.

US Mayor Sentenced US Mayor Sexual Abuse US Minor Sexual Abuse Misty Roberts

Recent News