सुहागरात का वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजा, दुबई के शेख के साथ सोने के लिए कहा, आपबीती सुन पुलिस भी रह गई दंग!

Amanat Ansari 04 Oct 2025 04:44: PM 1 Mins
सुहागरात का वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजा, दुबई के शेख के साथ सोने के लिए कहा, आपबीती सुन पुलिस भी रह गई दंग!

नई दिल्ली: कर्नाटक के पुट्टेनहल्ली इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जो वैवाहिक रिश्तों की पोल खोल रही है. एक महिला ने अपने पति और ससुराल के सदस्यों पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, ब्लैकमेल और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है. दिसंबर 2024 में सैयद इनामुल हक से हुई इस शादी से पहले सगाई के दो महीने बीत चुके थे, और दुल्हन ने 340 ग्राम सोने के आभूषण व एक यामाहा बाइक जैसे उपहार दिए थे.

शादी के बाद उसे यह झटका लगा कि वह इनामुल की दूसरी बीवी है, और उसके पास पहले से ही कई महिलाओं के साथ रिश्ते जुड़े हुए हैं. आरोपी ने खुद स्वीकार किया कि उसके 19 अन्य महिलाओं से अवैध संबंध रहे हैं. महिला ने बताया कि पति ने बेडरूम में छिपा कैमरा लगाकर उनके निजी क्षणों को रिकॉर्ड किया, और फिर उन वीडियो क्लिप्स को विदेश में बसे अपने दोस्तों को भेज दिया.

इतना ही नहीं, उसने अपनी विदेशी जान-पहचान वालों के साथ महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने की कोशिश की, और इनकार पर वीडियो लीक करने की धमकी दी. इसके अलावा, पति ने सार्वजनिक स्थानों, होटलों और यहां तक कि उसके मायके में भी उसे बार-बार शारीरिक व मानसिक रूप से सताया. एक मौके पर फ्लैट खरीदने के नाम पर उसके गहनों को बेचने का दबाव बनाया, और मना करने पर हाथापाई की.

शिकायत में ससुराल पक्ष को भी घसीटा गया है. फरवरी में एक पारिवारिक आयोजन के दौरान पति की बहन ने उसे सबके सामने बेइज्जत किया, जबकि देवर ने अशोभनीय हरकतें कीं. हाल ही में 21 सितंबर को छोटी-सी बात पर झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने मारपीट की और फिर घर से गायब हो गया. पुट्टेनहल्ली पुलिस ने पति व अन्य परिजनों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है, जांच चल रही है और आरोपी को तलाशा जा रहा है.

wedding night suhagrat hidden camara suhagrat viral video

Recent News