पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्रोफाइल अभी तक अपडेट नहीं किया

Amanat Ansari 08 May 2026 04:05: PM 1 Mins
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्रोफाइल अभी तक अपडेट नहीं किया

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा भंग हो चुकी है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कोई बदलाव नहीं किया है. वह अब आधिकारिक रूप से पूर्व मुख्यमंत्री हैं, फिर भी फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर अभी भी ‘माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल’ वाला टैग बरकरार रखे हुए हैं.

प्रोफाइल में पुराना टैग जारी

हार के बावजूद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने से इनकार कर दिया था और उसी रुख को सोशल मीडिया पर भी दिखा रही हैं. उनके आधिकारिक हैंडल पर अब भी पुरानी designation बनी हुई है. राज्यपाल आर एन रवि ने गुरुवार को 17वीं विधानसभा को भंग कर दिया. विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को ही समाप्त हो गया था. राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 174 (2)(बी) के तहत यह कार्रवाई की.

15 साल बाद सत्ता गंवाई

ममता बनर्जी 2011 से लगातार पश्चिम बंगाल पर शासन कर रही थीं. 2021 के चुनाव में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं, लेकिन 2026 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ा. पार्टी मात्र 80 सीटों तक सिमट गई, जबकि भाजपा ने 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया. ममता बनर्जी खुद भवानीपुर सीट से हार गईं.

हार के बाद ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर ‘100 सीटों की चोरी’ का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री पद छोड़ने से साफ इनकार कर दिया.
अब नए गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. भाजपा अपनी सरकार बनाने और मुख्यमंत्री चयन की तैयारी में जुटी हुई है.

West Bengal TMC Mamata Banerjee India News

Recent News