सुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर बमों से हमला, पांच घायल

Global Bharat 07 May 2026 12:33: PM 1 Mins
सुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर बमों से हमला, पांच घायल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तर 24 परगना जिले के पनिहाटी इलाके में बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ बमबाजी की. इस हमले में कम से कम पांच कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ​आधी रात को दत्ता रोड गया.  

सूत्रों के अनुसार यह घटना पनिहाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित दत्ता रोड पर हुई. चश्मदीदों का कहना है कि रात के अंधेरे में दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार बदमाश आए और बातचीत कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर एक के बाद एक तीन देशी बम फेंके. धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पूरा इलाका दहल उठा और हमलावर मौके से फरार हो गए. 

​धमाके की चपेट में आए पांचों घायल कार्यकर्ताओं को आनन-फानन में आरजी कार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद से ही इलाके में भारी तनाव है. स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए स्थानीय खारदाह पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है और पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया जा रहा है.  ​यह हमला शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के कुछ ही घंटों बाद हुआ है.

West Bengal violence Panihati bomb attack BJP workers injured political clash Bengal Chandranath Rath murder aftermath

Description of the author

Recent News