कश्मीर बदल गया… अब बंगाल भी बदलेगा! कोलकाता बवाल पर गरजे सुवेंदु अधिकारी, दंगाइयों का होगा इलाज, पाताल से खोजकर निकालेगी पुलिस

Global Bharat 18 May 2026 05:11: PM 1 Mins
कश्मीर बदल गया… अब बंगाल भी बदलेगा! कोलकाता बवाल पर गरजे सुवेंदु अधिकारी, दंगाइयों का होगा इलाज, पाताल से खोजकर निकालेगी पुलिस

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पार्क सर्कस इलाके में हुई पत्थरबाज़ी की घटना पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार के पुराने रवैये पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अब बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और पत्थरबाज़ी या धार्मिक नारों के जरिए माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने दावा किया कि पहले पुलिस राजनीतिक दबाव में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाती थी, लेकिन अब पुलिस को पूरी आज़ादी दी गई है और भारतीय न्याय सहिंता के तहत सख्ती से कानून लागू किया जाएगा.

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अब कश्मीर में भी ऐसी घटनाएँ नहीं होतीं, लेकिन बंगाल में कुछ लोग ढिलाई के आदी हो गए थे. उन्होंने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले पुलिसकर्मी घायल होते थे और सत्ता में बैठे लोग एसी कमरों में बैठकर तमाशा देखते रहते थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बंगाल से “₹गुंडागर्दी पूरी तरह खत्म” की जाएगी और यह संदेश हर व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए कि सरकार कार्रवाई करने के लिए तैयार है.

उन्होंने कोलकाता पुलिस की भी तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले समय में उसे देश की सबसे आधुनिक और मजबूत पुलिस फोर्स बनाया जाएगा. साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री से अपील की कि राज्य में तैनात अर्धसैनिक बलों की 40 कंपनियों को फिलहाल बंगाल में ही रहने दिया जाए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो. उन्होंने जनता से भी पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

Suvendu Adhikari Park Circus Violence Kolkata Stone Pelting West Bengal Police Bengal Political Clash

Description of the author

Recent News