Delhi assembly election results: भाजपा की ये खूबसूरत उम्मीदवारों का क्या हुआ? 

Rahul Jadaun 08 Feb 2025 06:19: PM 2 Mins
Delhi assembly election results: भाजपा की ये खूबसूरत उम्मीदवारों का क्या हुआ? 

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi election 2025) के नतीजे अब साफ़ है. दिल्ली के दिल में कौन है ये जनता ने साफ़ कर दिया है. ज्यादातर सीटों के नतीजे आ चुके हैं.  इस बीच यह साफ हो गया है कि 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने को तैयार है. हर गली मोहल्ले में लोग मोदी के पोस्टर लेकर ये साफ़ संस्देश दे रहे हैं कि दिल्ली का दिल मोदी और योगी ने मिलकर जीत लिया.

बता दें कि 70 सीटों वाली इस विधानसभा में बीजेपी बहुमत के लिए जरूरी सीटों (36) का आंकड़ा पार कर चुकी है. आम आदमी पार्टी 22 सीट पर सिमटती दिख रही है. जबकि कांग्रेस( Congress) की झोली पूरी तरह खाली रही. लेकिन जहाँ दिल्ली चुनाव के नतीजों की चर्चा हो रही है तो वहीं चर्चा हो रही है बीजेपी ने जिन खूबसूरत महिलाओं को टिकट दिया उनका. दिल्ली के दिल में बीजेपी तो आगयी लेकिन उन महिलाओं का क्या हुआ, जिनको बीजेपी ने टिकट दिया था? कौन कहाँ जीता और कौन हारा आइये जानते हैं. 

पहली हैं प्रियंका गौतम जो कोंडली से मैदान में थी. प्रियंका गौतम ( Priynaka Gautam) हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थी. चुनाव आयोग के अनुसार कोंडली से 12 में से 12 राउंड की काउंटिंग आने के बाद आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने 6293 मतों से आगे थे और भाजपा की प्रियंका गौतम को हार का सामना करना पड़ा. 

दूसरी हैं तिलक नगर से मैदान में उत्तरी श्वेता.  12 राउंड की गिनती के बाद जरनैल सिंह को विजेता घोषित किया गया. उन्हें 52,134 वोट मिले. वहीं बीजेपी की श्वेता (Shweta) को 40478 वोट मिले थे. इस तरह जीत का अंतर 11656 वोटों का रहा. 

तीसरी हैं दीप्ति इंदौरा. भाजपा ने मटिया महल से दीप्ति इंदौरा (Deepti Indora) को मैदान में उतारा था.  लेकिन सबको पीछे छोड़कर  आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल 42724 वोटों से चुनाव जीत गए हैं.

अब वहीं अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी (Atishi) की बता करें तो वो कालकाजी सीट से चुनाव जीत गई हैं. आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी के रमेश विधूड़ी को पीछे छोड़ दिया है. भारतीय जनता पार्टी बीते 30 साल से यहां जीत की फिराक में थी लेकिन इस बार भी बीजेपी कालकाजी नहीं जीत पाई.  दूसरी और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी चुनाव में हार चुके हैं.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के परवेश साहेब सिंह वर्मा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारी मतों से हरा दिया. ख़ास बात ये है कि करीब 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनती दिखाई दे रही है और आप का सफाया होता दिख रहा है. पिछले दिनों जब पीएम मोदी ने दिल्ली में रैली की थी उनका भाषण भी काफी वायरल हुआ था जिसमे उन्होंने आप को आपदा बताया था जिसके बाद लोगों के कई तरह के रिएक्शन भी सामने आये थे. हालांकि अब दिल्ली के दिल में कौन हैं ये बात तो चुनाव के नतीजे आने के बाद साफ़ हो चुकी है.

Delhi Assembly Elections BJP AAP Priyanka Gautam Shweta Deepti Indor

Recent News