देवरिया SP ने दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी क्यों किया लाइन हाजिर और 24 पुलिसकर्मियों का तबादला?

Amanat Ansari 30 Jan 2026 12:34: AM 1 Mins
देवरिया SP ने दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी क्यों किया लाइन हाजिर और 24 पुलिसकर्मियों का तबादला?

नई दिल्ली: देवरिया जिले में पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने विभागीय अनुशासन और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सख्त कदम उठाया है. जनता से मिल रही शिकायतों और लापरवाही के आरोपों के चलते उन्होंने एक उप निरीक्षक समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच (लाइन हाजिर) कर दिया है. साथ ही, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से 24 अन्य पुलिसकर्मियों के तबादले भी किए गए हैं.

इस फैसले से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है, क्योंकि हाल के दिनों में विभाग के प्रति जनता की राय नकारात्मक चल रही थी. एसपी ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसपी ने तरकुलवा थाने के उप निरीक्षक शुभम कुमार सिंह, श्रीरामपुर थाने के कांस्टेबल अजीत यादव, रामपुर कारखाना थाने की महिला कांस्टेबल पुष्पा यादव, कमलपुर थाने के हेड कांस्टेबल शिवशंकर सिंह यादव, तरकुलवा थाने के कांस्टेबल दीपेश राय और खानपुर थाने के कांस्टेबल सैल रतन को लाइन हाजिर किए हैं.

बनकटा थाने के राघवेंद्र सिंह को अब मदनपुर थाने में भेजा गया है. पुलिस लाइन के उप निरीक्षक शिवांग तोमर को साइबर थाना महुआडीह में तैनात किया गया. महुआडीह थाने के संतोष कुमार मौर्य को बनकटा थाने में स्थानांतरित किया गया. डायल 112 में तैनात कांस्टेबल श्रीप्रकाश यादव को एसपी कार्यालय में वाचक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सदर कोतवाली के रामसागर गुप्ता को बनकटा थाने में भेजा गया.

तरकुलवा थाने की महिला कांस्टेबल प्रियंका चौधरी को रामपुर कारखाना थाने में नई पोस्टिंग मिली है. इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मियों को सदर कोतवाली, भटनी, बरहज, सुरौली, भाटपार रानी और पुलिस लाइन जैसे विभिन्न थानों व यूनिट्स में नई तैनाती दी गई है. एसपी संजीव सुमन का यह बड़ा एक्शन विभाग में सख्ती और पारदर्शिता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Deoria Police UP News Police transffer SP Deoria

Recent News