Deoria double death case: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक का शव रेलवे ट्रेक पर मिलता है, पुलिस इस शख्स के बारे में जांच-पड़ताल करती है, जानने की कोशिश करती है कि ये है कौन? लेकिन जब मृतक के घर पुलिस पहुंचती है तो वहां और भी ज्यादा चौंकाने वाले घटना होती है, घर में बिस्तर पर मृतक की पत्नी का शव पड़ा होता है. जिसे देख कर हर कोई सन्न रह जाता है. इसके अलावा महिला के शव के पास एक लैटर भी मिलता है, जिसमें लिखा होता है कि मेरी पत्नी कैरेक्टरलेस हो गई थी, इसीलिए मैंने अपनी पत्नी का मर्डर किया है, इसमें किसी और का कोई हाथ नहीं है. वो भाग कर मेरे पूरे घर को फंसाना चाहती थी. इकके बाद में सबसे लास्ट में मृतक ने अपना नाम जितेंद्र कुशवाहा लिखा हुआ था.
गुजरात में नौकरी करता था जितेंद्र
जब पुलिस ने इसके बारे में जानकारी निकाली तो पता चला कि जितेंद्र कुशवाहा गुजरात में रहता था, वहां अपनी पत्नी के साथ कपड़ों की फैक्ट्री में नौकरी भी करता था. 10 मई को वो दोनों गुजरात से अपने गांव में आए थे, ये लोग अपने घर में अलग ही रहते थे. पुलिस का फिलहाल मानना है कि पहल जितेंद्र ने अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद ट्रेन के आगे जाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन अभी पुलिस दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है, सबसे पहले तो लैटर पर लिखी हेंडराइटिंग को मैच किया जा रहा है, कि वो जितेंद्र की है या किसी और की. क्योंकि इसके बाद ही बाकी तस्वीर साफ हो पाएगी.
बता दे कि इनकी शादी 10 साल पहले हुई थी, हालांकि अभी तक इनकी कोई संतान नहीं है, परिवार के अन्य सदस्य जो कि जितेंद्र के भाई हैं, वो अपने अलग-अलग मकान में रहते हैं. पुलिस दोनों के शव का पोस्टमार्टम करा रही है ताकि मौत से जुड़ी बाकी जानकारी भी सामने आ सकें.