पति बोला तेरी जैसी 300 रुपए मिलती है, थाने पहुंची महिला ने दर्ज करवाया मुकदमा

Amanat Ansari 22 Sep 2025 04:51: PM 1 Mins
पति बोला तेरी जैसी 300 रुपए मिलती है, थाने पहुंची महिला ने दर्ज करवाया मुकदमा

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक दंपति के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया. जंक्शन क्षेत्र के बैरगांव निवासी ममता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज लोभ के कारण लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि शादी के महज कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी, जिसके चलते उन्हें मारपीट, भूखा रखने और अंततः घर से बेदखल करने की साजिश रची गई.

इस दौरान पति मानपाल ने कथित तौर पर तंज कसते हुए कहा, "तेरी जैसी 300-300 रुपए में बहुत सारी मिल जाती हैं." पुलिस ने ममता की शिकायत पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है, और जांच की प्रक्रिया तेजी से चल रही है.

ममता की शादी 11 महीने पूर्व मथुरा के थाना फरहा इलाके के मानपाल से हुई थी. शादी में उसके पिता ने करीब 12 लाख रुपए का खर्च किया, लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं हुए. ममता ने बताया कि दहेज न देने पर वे उसे घर में कैद कर भूखा-प्यासा रखते थे और रोजाना मारपीट करते थे.

इतना ही नहीं, पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने का भी गंभीर आरोप है. जब ममता विरोध करती, तो उसे कई-कई दिनों तक खाना तक नसीब नहीं होता. रिश्ते को बचाने के लिए उसने खूब कोशिश की, लेकिन ससुराल वालों ने गर्दन पकड़कर डंडों से पीटा और घर से बाहर कर दिया.

फिलहाल ममता अपने मायके में सुरक्षित है. महिला थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस सभी आरोपों की गहन जांच कर रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है. यह घटना दहेज जैसी सामाजिक बुरिया के खिलाफ जागरूकता की जरूरत को एक बार फिर उजागर करती है.

Dowry harassment Hathras crime husband wife Hathras police

Recent News