उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने पति के रहते हुए देवर से इश्क कर ली, जिसकी जानकारी पति को नहीं थी. वहीं महिला का पति कमाने के उद्देश्य से दूसरे प्रदेश में रहता था. इसी का फायदा उठाकर महिला ने देवर के साथ ही रंगरलिया मनानी शुरू कर दी.
इसी बीच महिला का पति छुट्टी लेकर घर आ गया और रात को पत्नी के साथ सोने चला गया. इस दौरान आधी रात को महिला बिस्तर से उठकर देवर के कमरे में चली गई. वहीं नींद खुलने पर जब पति ने पत्नी को नहीं देखा तो, वह आसपास ढूंढने लगा.
इस दौरान जब वह भाई के कमरे के पास गया तो अंदर से कुछ आवाजें आ रही थी, जिसे सुनकर पति वहीं रुक गया. वहीं जब उसने कमरे के अंदर कदम रखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई, क्योंकि उसकी पत्नी देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में थी.
इसी बीच पति इसका विरोध करने लगा, तभी उसकी पत्नी और भाई ने उसपर रॉड से हमला कर दिया. वहीं काफी हो हल्ला होने पर परिवार व आसपास के लोग भी आ गए. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.