क्या बिहार चुनाव नतीजों के बाद प्रशांत किशोर लेंगे राजनीतिक संन्यास?

Amanat Ansari 14 Nov 2025 10:51: AM 1 Mins
क्या बिहार चुनाव नतीजों के बाद प्रशांत किशोर लेंगे राजनीतिक संन्यास?

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना तेज रफ्तार पकड़ चुकी है. इस बार प्रशांत किशोर की नई पार्टी जनसुराज ने राज्य की सभी 243 सीटों पर दांव लगाया था, लेकिन शुरुआती आंकड़ों से इसका कोई खास असर नजर नहीं आ रहा. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या PK अब राजनीति को पूरी तरह अलविदा कह देंगे? यह चर्चा इसलिए गर्म है, क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू पर तीखा हमला बोला था.

उन्होंने दावा किया था कि जदयू को इस चुनाव में 25 से ज्यादा सीटें हासिल नहीं होंगी. लेकिन वर्तमान रुझानों में जदयू करीब 80 से अधिक स्थानों पर आगे चल रही है, जो उनके बयान को पूरी तरह गलत साबित कर रहा है. जुलाई महीने में एक प्रमुख न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में PK ने साफ कहा था, "अगर जदयू को 25 से अधिक सीटें मिलीं, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा."

अब यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और लोग इसे लेकर खूब मीम्स और बहस चला रहे हैं. दरअसल, यह पहला मौका नहीं है जब प्रशांत किशोर ने जदयू को निशाने पर लिया हो.

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि अगर जदयू महागठबंधन या विपक्षी गठन इंडिया ब्लॉक के साथ लड़ी, तो बिहार में उसे 5 से ज्यादा लोकसभा सीटें नहीं मिलेंगी. गलत साबित होने पर उन्होंने जनता से सार्वजनिक माफी मांगने का वादा किया था. अब बिहार चुनाव के परिणाम आने पर उनकी यह चुनौती फिर सुर्खियों में है.

Prashant Kishore Bihar election results PK political retirement Nitish Kumar

Recent News