सो रही महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, प्रतापगढ़ में भी ऐसी ही घटना

Amanat Ansari 19 Nov 2025 08:39: PM 1 Mins
सो रही महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, प्रतापगढ़ में भी ऐसी ही घटना

नई दिल्ली: सीतापुर के पिसावां से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पिसावां थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए एक महिला ने बताया कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है. आरोपी की पहचान भानू प्रताप के रूप में हुई है. महिला ने आरोप लगाया कि जब वह सो रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला भानू प्रताप चुपके से उसके घर में घुस आया और सोते हुए उसका अश्लील वीडियो बना लिया. उसे इसकी भनक तक नहीं लगी.

जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तभी उसे पता चला. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. तीन दिन पहले प्रतापगढ़ के देल्हूपुर में भी ठीक वैसा ही मामला सामने आया था. वहां भी गांव के एक युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था.

पीड़िता ने स्थानीय एसपी से शिकायत की थी. एसपी ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया. मुकदमा दर्ज हो चुका है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा. दोनों ही मामलों ने महिलाओं की सुरक्षा और निजता को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Sitapur Pratapgarh Crime News UP News UP Crime

Recent News