यमाहा ने धांसू फीचर्स के साथ प्रीमियम स्कूटर फसीनो एस का 2024 मॉडल लॉन्च कर दिया है. स्कूटर में ‘आंसर बैक फीचर’ पेश किया गया है. इसे मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी एक्सेस किया जा सकता है. स्कूटर सेफ्टी के लिहाज से भी काफी खास है.
इस स्कूटर की कीमत की बात करें तो ब्लैक और रेड कलर का स्कूटर एक्स शोरूम में 93730 रुपये में मिल रहा है. वहीं डार्क मैट ब्लू स्कूटर एक्स शोरूम में 94530 रुपए में मिल रहा है.
चालक इसे अपने स्मार्टफोन में यामाहा स्कूटर आंसर बैक ऐप के जरिए प्रयोग कर सकते हैं. ऐप के अंदर आंसर बैक बटन को प्रेस कर चालक आसानी से स्कूटर का पता लगा सकते हैं. स्कूटर 2 सेकेंड के लिए तेज हॉर्न के साथ ही लेफ्ट और राइट इंडिकेटर्स को एक्टिवेट कर देता है.
बता दें कि इन खूबियों से आप अपने स्कूटर को कहीं भी आसानी के साथ ढूंढ सकते हैं. यहां यह भी बता दें कि यामाहा फसीनो एस स्कूटर में 125 सीसी का ब्लू कोर हाईब्रिड इंजन लगाया गया है.
स्कूटर में ऑटोमैटिक स्टॉप और स्टार्ट सिस्टम लगाया गया है. वहीं स्कूटर ल़ॉन्चिंग के समय यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन आईशिन चिहाना ने कहा, टू व्हीलर इंडस्ट्री काफी तेजी से डवलप हो रही है. ऐसे में हमने इस प्रोडक्ट को ज्यादा खूबियों के साथ पेश किया है.