Crime News: तेजाब डालकर आंख फोड़ी, गुप्तांग को कुचला, फतेहपुर में तालिबानी सजा से हड़कंप, देखने वालों की रूह भी कांपी

Rahul Jadaun 31 May 2025 04:44: PM 2 Mins
Crime News: तेजाब डालकर आंख फोड़ी, गुप्तांग को कुचला, फतेहपुर में तालिबानी सजा से हड़कंप, देखने वालों की रूह भी कांपी

Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है, एक युवक को आपसी रंजिश के चलते इतनी बेदर्दी से मौत के घाट उतारा गया है, जिसे देखने वालों की रूह तक कांप गई है, लोग इसे दरिंदगी की इंतिहा बता रहे हैं. क्योंकि पहले युवक की आंखों में तेजबा डालकर उसकी आंखों को फोड़ा गया, उसके बाद उसके गुप्तांग को किसी भारी चीज से कुचल दिया गया. उसके बाद फांसी लगा कर बबूल के पेड़ से लटका दिया गया. इस तालिबानी हत्या के बाद पूरे इलाके में खौफ का माहौल है, लोगों की जुबान पर एक ही सवाल है कि कोई इतना बेदर्द कैसे हो सकता है?

पीड़ित परिवार ने लगाया गांव के लोगों पर आरोप

मृतक की पहचान पुत्तन यादव के रूप में हुई है, जो कि फतेहपुर के सुबदार का पुरवा गांव का रहने वाला युवक रात में लगभग 10 बजे खाना खाकर घर से निकल गया था, जब काफी समय तक वो वापस नहीं लौटा तो परिवार को चिंता हुई, और वो लोग उसे ढूंढने के लिए निकल गए, लेकिन काफी खोजने के बाद भी पुत्तन का कोई पता नहीं चला. जिसके बाद परिवार वाले वापस लौट आए, अगले दिन एक चरवाहे ने बताया कि पुत्तन का शव बबूल के पेड़ पर लटका हुआ है.

बेरहमी से की हत्या

जानकारी के मुताबिक पुत्तन को पहले घसीट कर जंगल में ले जाया गया, वहां उसकी आंख में तेजाब डाल कर उसे फोड़ दिया, उसके अलावा हत्यारों ने दरिंदगी की सीमा को पार करते हुए पुत्तन के गुप्तांग पर लाठियों से प्रहार करके उसके लिंग को कुचल दिया, उसके बाद फांसी का फंदा बना कर बबूल के पड़ पर टांग दिया.

गांव के लोगों पर ही लगा आरोप

मृतक पुत्तन के भाई सोनू यादव ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, उसका कहना है कि सभासद विवेक यादव, गुड्डू, दिनेश, भूरा, शनि से दो दिन पहले किसी बात पर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उन लोगों ने पुत्तन को पीटा भी था, इस मामले में समझौता हो गया था, उसके बाद मंगलवार को फिर से इन लोगों ने उसे पीटा था, मौके पर 112 की गाड़ी भी आई थी, लेकिन उन लोगों ने कोई कार्रवाई नहीं की. सोनू का कहना है कि पुलिस ने एक्शन लिया होता तो शायद उसका भाई आज जिंदा होता.

फिलहाल पुलिस ने सभासद समते आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस केस में जरूरी सबूत जुटाने में जुटी हुई है.

Crime News UP Police UP News Blind Murder Fatehpur Brutal Murder Uttar Pradesh Acid Attack

Recent News