इजरायली सेना में बगावत? कमांडर से विवाद के बाद 100 सैनिकों ने छोड़ा बेस, हथियार पीछे छोड़कर घर चले गए

Amanat Ansari 30 Jul 2026 09:44: PM 1 Mins
इजरायली सेना में बगावत? कमांडर से विवाद के बाद 100 सैनिकों ने छोड़ा बेस, हथियार पीछे छोड़कर घर चले गए

यरुशलम: इजरायली सेना में अनुशासनहीनता की एक दुर्लभ घटना सामने आई है. गिवाती ब्रिगेड के त्ज़ाबार बटालियन के करीब 100 सैनिकों ने अपने कमांडर के साथ विवाद के बाद दक्षिणी इजरायल के स्दे तेइमान सैन्य अड्डे को छोड़ दिया. सैनिकों ने केवल अपने निजी सामान के साथ बेस छोड़ा, जबकि हथियार और सैन्य उपकरण पीछे छोड़ दिए.

क्या था विवाद?

कमांडर ने बटालियन के साइन बोर्ड हटाने और नष्ट करने का आदेश दिया था, जिसमें नए भर्ती सैनिकों का अपमान करने वाला सामग्री होने का आरोप था. सैनिकों का कहना था कि ये साइन बोर्ड बटालियन की पुरानी परंपरा का हिस्सा हैं, जो गाजा और लेबनान में ऑपरेशंस के दौरान उनके साथ रहे थे. इजरायली सेना ने इस घटना को गंभीर अनुशासनहीनता का मामला बताते हुए जांच शुरू कर दी है. सैनिकों को शाम 4 बजे तक बेस लौटने का आदेश दिया गया है, अन्यथा उन्हें AWOL (अनुपस्थित बिना छुट्टी) घोषित कर दिया जाएगा.

यह घटना तब हुई है जब इजरायली सेना गाजा और लेबनान में सैन्य अभियानों में व्यस्त है. सैनिकों की यह सामूहिक अनुपस्थिति सेना की तैयारियों पर भी सवाल उठा रही है. इजरायली मीडिया के अनुसार, बटालियन फिलहाल गाजा में प्रस्तावित मिशन के लिए योग्य नहीं माना जा रहा है. यह घटना इजरायली सेना में कमांडर और सैनिकों के बीच बढ़ते तनाव को उजागर करती है.

Israeli military Givati Brigade Tzabar Battalion Sde Teiman base

Recent News