IIT कानपुर में सनसनी: प्रोफेसर पर पत्नी ने लगाए घरेलू हिंसा, मारपीट और जबरन संबंध के गंभीर आरोप

Amanat Ansari 30 Jul 2026 11:55: PM 1 Mins
IIT कानपुर में सनसनी: प्रोफेसर पर पत्नी ने लगाए घरेलू हिंसा, मारपीट और जबरन संबंध के गंभीर आरोप

कानपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में एक बड़े विवाद की खबर सामने आई है. एक प्रोफेसर के खिलाफ उनकी पत्नी, जो खुद कॉग्निटिव साइंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, ने घरेलू हिंसा, शारीरिक मारपीट, मानसिक क्रूरता, धमकी और जबरन यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है.

कल्यानपुर पुलिस थाने में बुधवार को दर्ज शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और सबूतों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि पिछले साल (2025 के अंत) से वह लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो रही हैं.

उनके अनुसार, पति बार-बार मारपीट और धमकी देते हैं, घरेलू सामान तोड़ते हैं. पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने एक पूर्व पीएचडी स्कॉलर के साथ अफेयर स्वीकार किया और वर्तमान में एक सहकर्मी महिला के साथ अनुचित संबंध है. साथ ही 
जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करते हैं.

महिला ने यह भी कहा कि मानसिक तनाव इतना बढ़ गया कि उन्हें एंग्जायटी अटैक पड़ा और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं (पति द्वारा क्रूरता, चोट पहुंचाना, धमकी, अपमान और संपत्ति क्षति) के तहत मामला दर्ज किया है. IIT कानपुर से जुड़े इस मामले ने पूरे कैंपस में चर्चा का विषय बना दिया है. 

IIT Kanpur professor domestic violence FIR assistant professor complaint

Recent News