एक मां ऐसा कैसे कर सकती है? 13 साल की बेटी की 40 साल के व्यक्ति से करा दी शादी

Amanat Ansari 01 Aug 2025 07:49: PM 1 Mins
एक मां ऐसा कैसे कर सकती है? 13 साल की बेटी की 40 साल के व्यक्ति से करा दी शादी

हैदराबाद: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक 13 साल की कक्षा 8 की छात्रा को बाल विवाह से बचाया गया. छात्रा ने अपनी स्कूल प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद प्रिंसिपल ने पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारियों को सूचित किया. यह घटना नंदिगामा मंडल में हुई. चेवेला मंडल के कंदिवाडा गांव की रहने वाली महिला श्रीवंती ने अपनी बेटी की शादी 40 साल के पुरुष श्रीनिवास गौड़ से कर दी. शादी 28 मई को एक स्थानीय मंदिर में हुई थी.

लड़की को उसकी मां ने मजबूरी में ससुराल भेज दिया, जिसके बाद उसने अपनी प्रिंसिपल को सारी बात बताई. स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत के बाद, एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS), पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारियों ने कार्रवाई की. लड़की को सहायता और काउंसलिंग के लिए सखी सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया. स्थानीय समाचार रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच में शामिल इंस्पेक्टर प्रसाद ने बताया, "लड़की अपनी मां और भाई के साथ रहती थी.

मां ने किराए के मकान के मालिक को बताया कि वह अपनी बेटी की शादी करना चाहती है. एक मध्यस्थ ने 40 साल के पुरुष का रिश्ता लाया और 'शादी' मई में हो गई." पुलिस ने जांच के आधार पर मां श्रीवंती, दूल्हा श्रीनिवास गौड़, शादी कराने वाले पुजारी और रिश्ता तय करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया. इन पांचों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

इंस्पेक्टर प्रसाद ने बताया, "उस पुरुष, उसकी पत्नी, लड़की की मां, मध्यस्थ और अवैध शादी कराने वाले पुजारी के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है." नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाने को बच्चों से यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत दंडनीय माना जाता है. भारत में विवाह की कानूनी उम्र पुरुषों के लिए 21 साल और महिलाओं के लिए 18 साल है.

Child Marriage Act Prohibition of Child Marriage Nandigama police underage marriage case

Recent News