ममता का बड़ा झटका! 'काबा-मदीना' वाली सायोनी घोष को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया

Amanat Ansari 14 Jun 2026 01:59: AM 1 Mins
ममता का बड़ा झटका! 'काबा-मदीना' वाली सायोनी घोष को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रही भारी बगावत के बीच ममता बनर्जी ने सख्त एक्शन लेते हुए सांसद सायोनी घोष को तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया है. शनिवार को TMC की वर्किंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया. सायोनी घोष के अलावा सुदीप बंद्योपाध्याय को कोलकाता उत्तर का पार्टी प्रमुख पद से और माला रॉय को वर्किंग कमेटी से भी हटा दिया गया. सुदीप बंद्योपाध्याय की जगह कुणाल घोष को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

क्यों हटाई गई सायोनी?

सायोनी घोष एक समय ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बेहद करीबी मानी जाती थीं. लेकिन हालिया विधानसभा चुनाव हार के बाद TMC में बड़े पैमाने पर बगावत शुरू हो गई. करीब 64 विधायकों और 20 सांसदों ने अलग गुट बना लिया है. कई बागी नेताओं ने NDA को समर्थन देने के संकेत दिए हैं. सायोनी घोष भी इस बागी गुट में शामिल बताई जा रही हैं.

सायोनी चुनाव प्रचार के दौरान ‘आंखों में काबा, दिल में मदीना’ वाला विवादित गाना गाकर सुर्खियों में आई थीं.बैठक के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि जो नेता बागी गुट के साथ गए हैं, उन्हें उनके पदों से हटा दिया गया है.

पार्टी अब वफादार और नए चेहरों को आगे बढ़ा रही है. यह ममता बनर्जी के लिए चुनाव हार के बाद सबसे बड़ा संकट माना जा रहा है. पार्टी में टूट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

Saayoni Ghosh Mamata Banerjee Removed from TMC Youth Post Kaba Madina Song

Recent News