‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे!’ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का पैपराजी को मजेदार अल्टीमेटम, वीडियो हो गया वायरल

Amanat Ansari 16 Oct 2026 05:43 PM 1 Mins
‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे!’ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का पैपराजी को मजेदार अल्टीमेटम, वीडियो हो गया वायरल

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट की नई सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी इन दिनों हर जगह चर्चा में हैं. महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले इस युवा बल्लेबाज की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि पैपराजी भी उनकी एक झलक पाने के लिए पीछे पड़े रहते हैं. गुरुवार को जब भारतीय क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए नई दिल्ली पहुंची, तो वैभव ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया, लेकिन इस बार बैट से नहीं, बल्कि अपनी मस्ती भरी बातों से.

टीम जब मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पहुंची, जहां प्रधानमंत्री एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिलने वाले थे, तब कई कैमरामैन वैभव को अपने लेंस में कैद करने के लिए झपट पड़े. तभी वैभव ने मजेदार अंदाज में पैपराजी को वार्निंग देते हुए कहा, ''रील के चक्कर में ठुक जाओगे.''

यह छोटी-सी लेकिन बहुत ही क्यूट और मजेदार टिप्पणी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. वीडियो क्लिप में वैभव हंसते-हंसते पैपराजी को सावधान करते नजर आ रहे हैं कि रील बनाने के चक्कर में कहीं खुद ही चोट न खा जाएं. फैंस इस वीडियो को बार-बार शेयर कर रहे हैं और वैभव के प्यार भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद इस साल इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. इससे वे भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा पुरुष क्रिकेटर बन गए और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. हालांकि टीम में लगातार मौजूद रहने के बावजूद उन्हें अभी बहुत कम मौके मिले हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता हर दिन बढ़ती जा रही है.

अब यह वीडियो देखकर साफ है कि वैभव सिर्फ क्रिकेट मैदान पर ही नहीं, बल्कि ऑफ-फील्ड भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. पैपराजी को यह प्यारा अल्टीमेटम देकर उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र छोटी हो सकती है, लेकिन स्टाइल और समझ दोनों बड़े हैं. आपको वैभव का यह अंदाज कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताएं.

Recent News