लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी! चेस्ट इंफेक्शन के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Amanat Ansari 16 Oct 2026 09:53 PM 1 Mins
लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी! चेस्ट इंफेक्शन के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

नई दिल्ली: भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार देर शाम चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल अधिकारियों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है.

सूत्रों के मुताबिक 98 वर्षीय आडवाणी को शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल पहुंचाया गया. उन्हें पल्मोनरी विभाग में भर्ती किया गया है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. अस्पताल ने पुष्टि की है कि वयोवृद्ध नेता का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.

आडवाणी को इस साल मई में भी उम्र संबंधी समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस समय वे कुछ दिनों तक अस्पताल में रहे और फिर डिस्चार्ज हो गए थे. लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं. वे 2002 से 2004 तक देश के उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री रह चुके हैं. उन्हें वर्ष 2024 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.

Recent News