दिल्ली जूट फैक्ट्री से बचाए गए 18 बाल मजदूर, 9 लोगों पर मामला हुआ दर्ज

Global Bharat 06 Aug 2024 07:53: PM 1 Mins
दिल्ली जूट फैक्ट्री से बचाए गए 18 बाल मजदूर, 9 लोगों पर मामला हुआ दर्ज

दिल्ली पुलिस ने एक एनजीओ के साथ मिलकर 11 से 17 साल की उम्र के कुल 18 बच्चों को बचाया. ये बच्चे भजनपुरा के गामरी गांव में जूट बैग बनाने वाली फैक्ट्री में काम कर रहे थे. अधिकारियों ने मंगलवार को इसे लेकर जानकारी दी है. इसे लेकर असलत, राजकुमार, विक्की, पिंटू, सर्वेश, एहसान, सतेंद्र, अंसारी और साहिल डबास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

दिल्ली पुलिस ने सीलमपुर सबडिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम), श्रम विभाग, राजस्व विभाग और 'एनजीओ सहयोग- केयर फॉर यू' के साथ मिलकर छापेमारी अभियान चलाया. अधिकारियों ने बताया कि ये बच्चे राष्ट्रीय राजधानी के भजनपुरा के गामरी गांव में जूट बैग बनाने वाली फैक्ट्री और प्रिंटिंग के काम में लगे हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि जूट बैग बनाने और प्रिंटिंग के काम से बचाए गए ज़्यादातर बच्चे उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के हैं.

भजनपुरा थाने में बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम और बाल श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति, उत्तर-पूर्व, संस्कार आश्रम परिसर, दिलशाद गार्डन के समक्ष पेश किया जाएगा. मामले की आगे की जांच जारी है. अधिकारियों ने बताया है कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है.

Recent News