2025 India disasters: साल 2025 भारत के लिए क्यों साबित हो रहा अशुभ, कहीं प्लेन क्रैश, तो कहीं भगदड़, तो कहीं नदी में बहे लोग, अगले 6 महीने भी होंगे बेहद डरावने 

Abhishek Chaturvedi 15 Jun 2025 05:33: PM 3 Mins
2025 India disasters: साल 2025 भारत के लिए क्यों साबित हो रहा अशुभ, कहीं प्लेन क्रैश, तो कहीं भगदड़, तो कहीं नदी में बहे लोग, अगले 6 महीने भी होंगे बेहद डरावने 
  • तारीख- 30 जनवरी 2025, जगह- यूपी का प्रयागराज, महाकुंभ भगदड़ में 37 श्रद्धालुओं की जान गई
  • तारीख- 15 फरवरी 2025, जगह- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई
  • तारीख- 22 अप्रैल 2025, जगह- जम्मू-कश्मीर का पहलगाम, 26 पर्यटकों की दुश्मन जान ले लेते हैं
  • तारीख- 4 जून 2025, जगह- बेंगलुरू, आरसीबी के सेलिब्रेशन में 11 फैंस की बेहद दर्दनाक मौत हुई
  • तारीख- 12 जून 2025, जगह- अहमदाबाद, एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 275 लोगों की मौत होती है
  • तारीख- 15 जून 2025, जगह- पुणे की इंद्रायणनी नदी, पुल गिरने से कई पर्यटकों की मौत की ख़बर

2025 India disasters: साल 2025 को लेकर बड़े-बड़े विद्वानों ने डराने वाली भविष्यवाणी की थी, सनातन सभ्यता से जुड़ा पंचांग भी साफ कहता है कि 2025 बहुत भारी पड़ेगा. शुरुआत के 6 महीने में 6 ऐसी तस्वीरें आईं, जिससे कई बातें साफ हो गईं. पहली बात कि मौत ही सत्य है, उसे न टाला जा सकता है, न उससे बचा जा सकता है, प्लेन से सफर करने वाले लोग शायद बस से सफर करते तो बच जाते, लेकिन जो मेडिकल के छात्र हॉस्टल में थे, उनकी भी मौत इसी प्लेन क्रैश में हो जाती है, और यहां किसी को बचने का कोई मौका नहीं मिलता. तो इस साल के पंचांग आखिरी के 6 महीनों को लेकर क्या कहते हैं, जरा वो भी जान लीजिए। एक तरफ देश-दुनिया में युद्ध का माहौल है, कई जगहों पर आर्थिक मंदी है, तो दूसरी तरफ हिंदुस्तान में हो रहे हादसों पर पंचांग में क्या दावे किए गए हैं, जरा वो पढ़िए.

  • साल 2025 में देश के कई भागों में बड़े राजनीतिक उठापटक दिखने को मिल सकती है, कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन घटनाएं हो सकती हैं.
  • खासतौर जून से लेकर अक्टूबर का समय विचित्र हो सकता है जिसमें होने वाली घटनाओं से दुनिया को हैरानी हो सकती है.
  • दरअसल, 15 मार्च से 11 जून तक खप्पर योग बन रहा है. इसके बाद 11 जुलाई से लेकर 7 अक्टूबर तक खप्पर योग बना रहेगा.
  • यहां खप्पर योग का मतलब है एक महीने में 5 रविवार, 5 सोमवार या 5 मंगलवार का आना, ये योग सबसे अशुभ होता है.
  • इस दौरान प्राकृतिक आपदा, महामारी, युद्ध, दंगा या कोई भी आश्चर्यजनक घटना घटित हो सकती है, हालात बिगड़ सकते हैं
  • मार्च और मई के महीने में अमेरिका, ईरान, लेबनान, सीरिया, इजरायल, चीन, सहित कई यूरोपीय देशों में हालात विकट हो सकते हैं

खास तौर पर अमेरिका का कई देशों से तनाव बढ़ सकता है. ईरान और इजरायल के बीच जो चल रहा है, इसकी भी भविष्यवाणी पहले ही चुकी थी. इस साल की भविष्यवाणी ये भी कहती है कि आरोप-प्रत्यारोप का स्तर इस साल बीते वर्षों की तुलना में गिरता जाएगा, और इसकी बानगी आप कई बयानों में देख सकते हैं. हालांकि कई लोग ये बात भी कह सकते हैं कि जब भविष्यवाणी पहले ही हो जाती है तो फिर कोई उसे मानता क्यों नहीं, और बड़ी घटनाएं रोकी क्यों नहीं जाती, ये सवाल वही लोग उठाते हैं, जिन्हें अपने देश की संस्कृति और सभ्यता पर कम भरोसा है, जिन्हें अपने शास्त्रों की बजाय विदेशी थ्योरी ज्यादा आकर्षित करती है.

सोशल मीडिया पर तो कई लोग अभी से ये लिखना शुरू कर चुके हैं कि जब दुनिया के कई बड़े देशों में लोग गुफाओं में रहते थे, तो हिंदुस्तान नए-नए शोध करता था, जो मिसाइलें हवा में मार गिराने की टेक्नोलॉजी आज दुनिया देखकर खुश हो रही है, कुछ ऐसी लड़ाईयों का जिक्र हमारे शास्त्रों में मिलता है, जो बताता है सनातन सभ्यता की जड़ें कितनी गहरी हैं, और इनके विद्वानों की भविष्यवाणियां कितनी सटीक होती हैं. बावजूद उसके नए जमाने में लोग इन बातों को पुराना समझते हैं. हालांकि इसका कतई ये मतलब नहीं है कि ये हादसे भविष्यवाणी से रुक सकते हैं, बल्कि लापरवाही नहीं बरती जाए तो किसी भी दुर्घटना को रोका जा सकता है, चाहे वो प्लेन क्रैश की बात हो या फिर पुल हादसे की, हर जगह किसी ने अपनी जिम्मेदारी को ठीक से नहीं निभाया, और नतीजा सबके सामने है.

2025 India disasters Plane crash India 2025 Prayagraj stampede Air India crash Ahmedabad Indrayani river bridge collapse

Recent News