अगरतला रेलवे स्टेशन पर घुसपैठ के आरोप में 4 बांग्लादेशी महिलाएं और 1 भारतीय गिरफ्तार

Global Bharat 28 Jul 2024 01:20: PM 1 Mins
अगरतला रेलवे स्टेशन पर घुसपैठ के आरोप में 4 बांग्लादेशी महिलाएं और 1 भारतीय गिरफ्तार

पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में 4 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. महिलाओं के साथ एक पुरुष आरोपी भी पकराया है, जो भारत का ही है. सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने बताया कि आरोपियों की मदद करने के लिए एक भारतीय दलाल को भी गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मीम सुल्ताना (23), रुबैया सुल्ताना उर्फ ​​आशा (20), रितु बेगम (28), ज्योति खातून (20) के रूप में हुई है, जो सभी बांग्लादेश की निवासी हैं और दलाल मोहम्मद काशेम मिया (24) जो त्रिपुरा के सिपाहीजाला का निवासी है. GRP ने अगरतला स्टेशन पर गिरफ्तारियां कीं. सभी आरोपी बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे.

जांच में पता चला कि कुछ बांग्लादेशी महिलाएं अहमदाबाद जाने वाली थीं, जबकि अन्य ट्रेन से पुणे जाने की योजना बना रही थीं. GRP ने कहा कि मोहम्मद कासिम मिया ने इन व्यक्तियों को भारत में अवैध प्रवेश और यात्रा में मदद की. जीआरपी ने अगरतला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है और आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा.

इस अवैध आव्रजन अभियान में शामिल नेटवर्क के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे की जांच चल रही है. यह घटना अवैध आव्रजन की मौजूदा चुनौतियों और कड़े सीमा नियंत्रण उपायों की आवश्यकता को उजागर करती है. अधिकारियों ने ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयासों को तेज कर दिया है.

Recent News