IPL Mega Auction : 574 खिलाड़ी होंगे शॉर्टलिस्ट, जानें किस देश के खिलाड़ी सबसे ज्यादा

Ajay Thakur 16 Nov 2024 02:57: PM 1 Mins
IPL Mega Auction : 574 खिलाड़ी होंगे शॉर्टलिस्ट, जानें किस देश के खिलाड़ी सबसे ज्यादा

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का 18वां सीजन यानी आईपीएल 2025 जल्द ही होने जा रहा है और इसके लिए 24-25 नवम्बर को सऊदी अरब के जेद्दा में एक बड़ी नीलामी आयोजित की जाएगी. इस नीलामी में कुल 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से 204 खिलाड़ियों को ही खरीदा जाएगा, बाकी खिलाड़ियों की बोली नहीं लगेगी. इस बार की नीलामी में लगभग 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 574 खिलाड़ियों का चयन किया गया है.

इस बार की आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलिया सबसे ऊपर है, क्योंकि इस देश से 37 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं. इसके बाद इंग्लैंड के भी 37 खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं. इन दोनों देशों के खिलाड़ियों के अलावा, भारत से 366 खिलाड़ी इस नीलामी में हिस्सा लेंगे, जो कि सबसे ज्यादा हैं. 

नीलामी में कुल 13 देशों के खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, जिनमें अफगानिस्तान (18 खिलाड़ी), बांग्लादेश (12 खिलाड़ी), न्यूजीलैंड (24 खिलाड़ी), दक्षिण अफ्रीका (31 खिलाड़ी), श्रीलंका (19 खिलाड़ी), वेस्ट इंडीज (22 खिलाड़ी) और जिम्बाब्वे (3 खिलाड़ी) जैसे देश शामिल हैं. वहीं, स्कॉटलैंड से सिर्फ एक खिलाड़ी को शॉर्टलिस्ट किया गया है और आयरलैंड तथा यूएसए से दो-दो खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगे.

इस नीलामी में कुल 81 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी गई है, जबकि 27 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये है. इसके अलावा 18 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये रखी गई है. 

आईपीएल 2025 की नीलामी में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सितारे भी शामिल होंगे. इनमें KL राहुल, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन और श्रेयरस अय्यर जैसे नामी खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, जोस बटलर, डेविड वॉर्नर, टिम डेविड, मारको जेनसन और मिचेल स्टार्क जैसे बड़े नामों की भी बोली लगेगी.

यह नीलामी भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए अहम साबित हो सकती है, क्योंकि कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे.. आईपीएल 2025 का यह महाकुंभ क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होगा.

ipl 2025 mega auction ipl 2025 auction ipl mega auction 2025

Recent News