पुदुक्कोट्टई में 9 वर्षीय बच्चे के साथ दरिंदगी, फिर हत्या; 17 वर्षीय किशोर गिरफ्तार

Amanat Ansari 29 Jun 2026 07:55: PM 1 Mins
पुदुक्कोट्टई में 9 वर्षीय बच्चे के साथ दरिंदगी, फिर हत्या; 17 वर्षीय किशोर गिरफ्तार

पुदुक्कोट्टई (तमिलनाडु): तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले में 9 साल के एक मासूम बच्चे के साथ कथित यौन शोषण के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस जघन्य अपराध में 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक बच्चा चौथी कक्षा का छात्र था और उसके पिता मजदूरी करके परिवार का पेट पालते हैं.

27 जून की शाम करीब 6:30 बजे वह करंबाकुडी के पास करुक्कुरिची गांव में दोस्तों के साथ खेलने गया था. देर रात उसके शव को घर से मात्र 100 मीटर दूर एक तालाब के किनारे बिना पैंट के पड़े मिला. बच्चे के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान थे.

पुलिस ने शुरुआत में संदिग्ध मौत के रूप में केस दर्ज किया, लेकिन जांच में खुलासा होने पर हत्या और POCSO एक्ट की धाराएं जोड़ दी गईं. स्निफर डॉग की मदद से मौके की जांच की गई. 28 जून को खेलने वाले अन्य बच्चों ने बताया कि 17 साल के आरोपी ने ही बच्चे को साथ ले जाकर अलग किया था. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने नाबालिग बच्चे के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की. जब बच्चा विरोध कर भागने लगा तो आरोपी ने कपड़े से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी.

आरोपी को सोमवार सुबह बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने पूरे जिले में आक्रोश फैला दिया है. स्थानीय लोगों ने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अपराधी को सख्त सजा दिलाई जाएगी. यह मामला बच्चों की सुरक्षा और आसपास के माहौल पर गंभीर चिंता व्यक्त कर रहा है.

Pudukkottai child murder Tamil Nadu crime POCSO Act juvenile accused

Recent News