बजाज की सीएनजी बाइक का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है.. मार्किट में इस बाइक की काफी चर्चा है.. अब इससे जुड़ी एक ख़ास खबर सामने आई है.. दरअसल इस सीएनजी की लॉन्च डेट अब सामने आ गयी है. बता दें कि बजाज अपनी सीएनजी बाइक 5 जुलाई को पुणे में लॉन्च करने को तैयार है.. ऐसा कहा जा रहा है कि सीएनजी बाइक का लॉन्च केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में किया जाएगा। हालांकि, इस बाइक का क्या नाम होगा यह अभी सामने नहीं आया है.. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक का नाम ब्रूजर रखा गया है..
इस बाइक की कीमत के बारे में बात करें तो ऐसा माना जा रहा है कि इस बाइक की कीमत 80 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक होगी। इसमें 3 लीटर का सीएनजी टैंक के साथ एक छोटा पेट्रोल टैंक भी दिया जायेगा. पेट्राल इंजन के मुकाबले ये बाइक पेट्रोल लागत में 50-65% तक की कटौती करेगी. बजाज सीएनजी बाइक डबल क्रैडल फ्रेम पर होगी और इसमें 'स्लोपर इंजन' लगाया जा सकता है। पेट्रोल और डीज़ल की लगातार बढ़ती केरेमतों को देखते हुए ये बाइक लोगों के बहुत काम आएगी ऐसी अटकले लगाईं जा रही है.
खबरों के मुताबिक कंपनी के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राकेश शर्मा ने लॉन्च डेट को अगले महीने में बढ़ाए जाने की बात भी कही थी। हालांकि, फिर से CNG बाइक के लॉन्च डेट को लेकर बदलाव किया गया.अब ऑफिशियली कंपनी ने बताया है कि 5 जुलाई को CNG बाइक लॉन्च होने को तैयार है.
बता दें कि इसके इनविटेशन में बजाज CNG मोटरसाइकिल पर एक फ्लैट सिंगल सीट दिखाई गयी है. बाइक में CNG और पेट्रोल टैंक के साथ डुअल फ्यूल टैंक मिलने की उम्मीद है.. हालांकि CNG बाइक को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर भी देखा गया है जिसके बाद से लोग और ज्यादा इस बाइक के लिए एक्ससिटेड हैं.