नई दिल्ली: हरियाणा के पंचकूला में पेशे से वकील की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया, जब पड़ोसी ने आत्महत्या करने वाले वकील के पिता और परिवारजनों पर गंभीर आरोप लगा दिए. दरअसल, 35 वर्षीय वकील अकील अख्तर की लाश संदिग्ध हालातों में मिली थी. दावा किया गया था कि दवाइयों की ओवरडोज के कारण उनकी मौत हो गई. लेकिन पड़ोसी शमशुद्दीन ने जो सच बताया, उसे जानकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए. पड़ोसी का कहना है कि मृतक की पत्नी का उसके ससुर के साथ अवैध संबंध था, और इसकी जानकारी मृतक को भी थी.
मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि मृतक के पिता मोहम्मद मुस्तफा पंजाब के पूर्व डीजीपी रह चुके हैं. उनकी नजदीकी कांग्रेस से है और उसी के कहने पर मृतक की पत्नी को कांग्रेस में शामिल कराया गया था. वहीं मुस्तफा की पत्नी कांग्रेस में कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं. दावा किया जा रहा है कि अकील की हत्या में उनके पिता, मां रजिया सुल्तान, बहन और पत्नी भी शामिल थीं.
उधर, पंचकूला पुलिस कमिश्नर को शिकायत करने के बाद पुलिस ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, पत्नी और पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बहू जैनब तथा बेटी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में मृतक अकील परिवारजनों पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं. साथ ही पत्नी के पिता के साथ अवैध संबंधों की भी बात कह रहे हैं. इन सबमें मां और बहनों के भी शामिल होने का जिक्र कर रहे हैं. केस दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि अकील की मौत 16 अक्टूबर की रात को पंचकूला में हो गई थी. पुलिस को दिए गए बयान में अकील के परिजनों ने बताया कि उन्होंने किसी दवा का अत्यधिक सेवन कर लिया था. परिवार के लोग उन्हें बेहोशी की हालत में पाए थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था.
मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि मोहम्मद मुस्तफा 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं. उन्हें पांच वीरता पुरस्कार भी मिले हैं. वे 2021 में पंजाब के डीजीपी के रूप में रिटायर हुए थे. उसके बाद से वे कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं. वे नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार भी रह चुके हैं. उसी के कहने पर चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार में उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना कैबिनेट मंत्री बनी थीं. रजिया को 2022 में कांग्रेस ने टिकट भी दिया था, हालांकि वे चुनाव हार गईं. वहीं, मृतक अकील की पत्नी जैनब को पंजाब वक्फ बोर्ड का चेयरपर्सन भी बनाया गया था.