ग्लोबल भारत नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की नृशंसता के साथ हत्या कर दी है. इस घटना के बाद पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई है. हर तरफ चर्चा है कि कैसे एक 16 साल की पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दे सकती है?
क्या है पूरा मामला?
13 अप्रैल को इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बुरहानपुर आईडीआई कॉलेज के पास पुलिस को एक शव मिलता है. जिसकी पहचान शाहपुर कस्बे के राहुल कुमार के रूप में होती है. राहुल की शादी करीब 4 महीना पहले हुई थी. जिस लड़की से राहुल की शादी हुई उसकी उम्र केवल 16 साल है. पुलिस की जांच में पता चलता है कि हत्या वाले दिन राहुल अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था, जहां से वापल लौटते समय उसकी हत्या हुई, लेकिन उसकी पत्नी का कोई पता नहीं चला है. पुलिस के लिए यही सबसे बड़ी लीड साबित हुई.
पत्नी को ट्रैस करके हत्यारों को पकड़ा
जब पुलिस ने पत्नी को ट्रैस किया तो पूरा मामला खुल गया. राहुल की पत्नी को इंदौर के सांवेर से पकड़ा गया, जहां राहुल के हत्यारे भी पत्नी के साथ ही मौजूद थे. जब पुलस ने इस पूरे हत्याकांड के बारे में पूछा तो पत्नी ने बताया कि, लगभग एक साल पहले से उसका 23 वर्षीय युवक युवराज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन परिवार ने राहुल के साथ शादी कर दी. इसीलिए युवती और प्रेमी ने राहुल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. इसके लिए एक नाबालिग का भी सहारा लिया गया.
हत्या के लिए नाबालिग का सहारा लिया
हत्या के लिए नाबालिग का सहारा लेने के पीछे खास वजह ये थी कि युवराज का मानना था कि नाबालिगों को कोर्ट से कम सजा मिलती है. ऐसे में केस खुलने पर अगर गिरफ्तारी भी होती है तो जेल से बाहर आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. यही वजह रही कि जब 13 अप्रैल को राहुल अपनी पत्नी को बाइक से मार्केट गई थी, इनके पीछे प्रेमी युवराज ने दो युवकों को लगाया था. जिसमें एक नाबालिग और दूसरा 22 वर्षीय ललित पाटिल शामिल था. मार्केट से लौटते समय पत्नी ने दोनों लोगों को रास्ते में देख लिया और बाइक से चप्पल गिरने का बहाना बना कर बाइक रुकवा ली.
खंजर के किये 36 वार
जैसे ही राहुल ने बाइक रोकी तो तुरंत वहां ललित और उसका नाबालिग साथी पहुंच गया. इन लोगों ने राहुल पर हमला कर दिया. इसी बीच पत्नी ने बीयर की टूटी हुई बोतल से अपने पति पर हमला कर दिया. जिसके बाद इन लोगों ने मिल कर खंजर से 36 वार राहुल के शरीर पर किये. जब इन्हें लगा कि मौत हो चुकी है तो पत्नी अपने प्रेमी को वीडियो कॉल लगाती है और कहती है कि राहुल मर चुका है. इसके बाद ये सब लोग मिल कर इंदौर भाग जाते हैं. फिलहाल पुलिस ने इस सुनियोजित हत्याकांड का खुलास कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वयस्कों को जेल और नाबालिगों को किशोर गृह भेज दिया गया है.