T20 World Cup 2024: जीत के 3 दिन बाद भी टीम इंडिया क्यों नहीं आ पा रही वापस, कौनसे खतरे में फंसी रोहित सेना

Global Bharat 02 Jul 2024 08:28: PM 2 Mins
T20 World Cup 2024: जीत के 3 दिन बाद भी टीम इंडिया क्यों नहीं आ पा रही वापस, कौनसे खतरे में फंसी रोहित सेना

लगभग एक दशक से भी ज्यादा वक्त बाद टीम इंडिया, रोहित शर्मा की कप्तानी में बारबाडोस की धरती पर वर्ल्ड चैंपियन बनी। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत इतिहास रच दिया। लेकिन टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भी अभी तक भारत नहीं पहुंच पायी है। टीम इंडिया चैंपियन बनने के बाद बुरी तरह से फंस गयी है। 2 बार की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया, खिताब जीतने के बाद एक होटल में बंद है। भारतीय टीम का हर एक खिलाड़ी बहुत ज्यादा परेशान है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों को लॉकडाउन मोड में रखा गया है। जब भी खिलाड़ी किसी देश का दौरा करते हैं तब वो मैचों के बीच में उस जगह को एक्सप्लोर करते हैं लेकिन वर्ल्ड कप ख़त्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ी क्यों एक होटल में बंद है और कौनसा खतरा है जिसका डर हर खिलाड़ी हो है ये जानने के बाद आप भी टेंशन में आ जाएंगे

दरअसल, वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम को भारत लौटना था लेकिन इसी बीच बारबाडोस में हरिकेन बेरिल नाम का एक खतरा मंडराने लगा जिसकी वजह से टीम इंडिया होटल में ही है और भारत नहीं आ पा रही है। तूफान इतना खतरनाक है कि इसकी वजह से फ्लाइट प्रभावित है। अब आपके मन में भी ये सवाल तो आ ही रहा होगा कि आखिर ये तूफान है कितना खतरनाक, और कब तक भारतीय टीम के खिलाड़ी वहां फंसे रहेंगे। अभी वहां कैसे हालात हैं और ये आम तूफान से कितना अलग और खतरनाक बताया जा रहा है। 

हरिकेन बेरिल कोई सामान्य तूफान नहीं है, बल्कि ये तूफान कैटेगरी-4 का तूफान है, जो काफी खतरनाक है। लेकिन हवाओं की स्पीड को देखते हुए इस तूफान को कैटेगरी-5 का तूफान माना जा रहा है। हवाओं की स्पीड इतनी ज्यादा है कि, घरों की छत भी उड़ रही है। तूफान में 257 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही है। हवाएं इतनी तेज है कि वहां जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है और प्रशासन ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गई है। साथ ही बारिश तेज होने की वजह से शहर में हर तरफ पानी ही पानी है।


अगर इस तूफान से प्रभावित क्षेत्रों की बात करें तो इसमें बारबाडोस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइन द्वीप समूह, ग्रेनेडा और टोबैगो है, जबकि इसके पास के क्षेत्र डोमिनिका, हैती के लिए तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें, इस तरह का तूफान लगभग 10 सालों में एक बार आता है। तबाही का दूसरा नाम हरिकेन बेरिल की वजह से जहां वहां के लोग परेशान हैं तो वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बारबाडोस के एक होटल में ठहराया हुआ है। 
अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर भारतीय टीम कब तक अपने देश लौट पाएगी? तो जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इस तूफ़ान का असर कुछ वक्त में कम हो सकता है और जैसे ही वहां पर हवाई सेवा शुरू होगी तब BCCI अपने खिलाड़ियों के लिए एक चार्टेड प्लेन भेजेगी और अपने वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों को घर वापस लाएगी।

t20 world cup 2024 rohit sharma virat kohli

Recent News